सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब आपको क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिन भर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस करते लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। कभी मेट्रो में पत्ते खेलते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अनोखे जुगाड़ का वीडियो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो आप भी ऐसे वीडियो देखते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसे पतंगबाज से मिले हैं कभी?
अभी 15 अगस्त आने वाला है। 15 अगस्त के दिन कई लड़के आपको पतंग उड़ाते हुए मिल जाएंगे। दिल्ली में तो 15 अगस्त के दिन पतंग उड़ाना बहुत आम बात है। आप भी शायद पतंग उड़ाना पसंद करते होंगे और उस दिन अपने घर की छत से पतंग उड़ाएंगे। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे शख्स को देखा है जो ट्रेन की गेट पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहा हो। हैरान हो गए, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा है और वह पतंग उड़ा रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @itztheani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- लड़के क्रिकेट खेलना और पतंग उड़ाना कहीं भी कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- एक से एक नमूने हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- लेकिन क्यों, मेरा मतलब क्या जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई तो प्रो प्लेयर है।
ये भी पढ़ें-
Video: राजा की तरह शख्स ने स्टेज पर मारी एंट्री, मगर अगले ही पल में बदल दिए जज्बात
वादियों में रील बनाना लड़के को पड़ गया भारी, Video देखकर लोग ले रहे हैं मजे