1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस ट्रक के ड्राइवर की हरकत देख आप सभी के उड़ जाएंगे होश, Video हो रहा है वायरल

इस ट्रक के ड्राइवर की हरकत देख आप सभी के उड़ जाएंगे होश, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 09, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 05:45 pm IST

एक ट्रक का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके ड्राइवर को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रक चलाते हुए मजे से सो गया ड्राइवर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप जब भी जाएंगे कोई ना कोई ऐसा वीडियो नजर आ ही जाएगी जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ना तय है। कभी मेट्रो का वीडियो वायरल हो जाता है जिसमें दिखता है कि लोग पत्ते खेल रहे हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो जाता है जिसमें लोगों का अजीब जुगाड़ देखने को मिल जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो नजर आया जिसे देखने के बाद हर किसी का हैरान होना तय है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे किसी सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ट्रक अच्छी-खासी रफ्तार में चल रहा है। लेकिन जैसे ही नजर उसके ड्राइवर पर जाती है, हर किसी के होश उड़ जाते हैं। ट्रक का ड्राइवर आराम से पीछे सो रहा है और ड्राइवर की सीट खाली है। शख्स का ट्रक ऐसे चल रहा है जैसे वो ड्राइवरलेस गाड़ी है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Superoverr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक और कारण कि क्यों इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कुछ भी करते हैं यहां लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- इसी कारण से पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा जीती हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ड्राइवर हेवी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसी तरह फिर हादसे होते हैं, यह सुरक्षित नहीं है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी होम डिलीवरी पहले कभी देखी है क्या? Video देख लोग बोले- 'उड़ी बाबा ये सब क्या है'

Reel का नशा तो बढ़ता ही जा रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अब एक नया Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।