1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी होम डिलीवरी पहले कभी देखी है क्या? Video देख लोग बोले- 'उड़ी बाबा ये सब क्या है'

ऐसी होम डिलीवरी पहले कभी देखी है क्या? Video देख लोग बोले- 'उड़ी बाबा ये सब क्या है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 09, 2024 05:28 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 05:28 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में कुछ लोग एक घर को उठाकर कहीं ले जाते नजर आ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
घर को कंधे पर उठाकर ले जाते दिखे लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन आपको कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। इंस्टाग्राम हो या फिर ट्विटर हो, सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अलग तरह की होम डिलीवरी देखने को मिली है। वीडियो को देखने के बाद आप निश्चित तौर पर हैरान हो जाएंगे क्योंकि जितने भी लोगों ने वीडियो को देखा, वो सभी हैरान हुए हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एकदम अलग नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक घर के चारों तरफ खड़े हैं। घर के नीचे की जमीन किनारे से हटी हुई है और लोग वहीं खड़े हैं। इसके बाद दिखता है कि सभी लोग मिलकर उस घर को अपने कंधे पर उठा लेते हैं और वहां से घर को लेकर आगे की तरफ जाने लगता हैं। आपने अब तक लोगों को घर शिफ्ट करते हुए देखा होगा मगर शायद ही कभी घर को शिफ्ट होते हुए देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे यहां होम डिलीवरी का मतलब घर का डिलीवरी होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये भी डिलीवरी होने लगे। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा भी होता है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- बड़े लोगों की बड़ी बातें। चौथे यूजर ने लिखा- सही मायने में यही होम डिलीवरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उड़ी बाबा ये सब क्या है।

ये भी पढ़ें-

Reel का नशा तो बढ़ता ही जा रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अब एक नया Video

बच्चे ने सरेआम की ऐसी हरकत जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान, आंखों पर नहीं होगा यकीन; देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।