1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन की छत पर टहलते कपल का Video हुआ वायरल, लोग बोले- 'अंधा प्यार'

ट्रेन की छत पर टहलते कपल का Video हुआ वायरल, लोग बोले- 'अंधा प्यार'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 05, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 08:21 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि ऐसा कौन करता है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और इसका अच्छे से इस्तेमाल करते हैं। उन्हीं लोगों में आप भी शामिल होंगे जो सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे। अगर आप एक्टिव हैं तो आपको पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई वीडियो नजर आ जाते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। जुगाड़, लड़ाई, एक्टिंग जैसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर यह थोड़ा अलग है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी  प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी है। इस ट्रेन के अंदर कई यात्री मौजूद हैं। मगर हैरानी ट्रेन की छत को देखकर होता है। दरअसल ट्रेन की छत पर एक कपल टहलता हुआ नजर आता है। दोनों साथ में कुछ दूर तक जाते हैं और फिर लड़की ट्रेन की छत पर बैठ जाती है जबकि लड़का खड़ा ही रहता है। यह दोनों ऐसे टहलते नजर आ रहे हैं जैसे वो ट्रेन की छत पर नहीं बल्कि किसी पार्क में हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई की वीडियो कब और कहां का है।

यहां क्लिक करके वीडियो को देखें

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AdarshPand67366 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाह क्या प्यार है।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- अंधा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा- प्यार पीक पर है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे कौन प्यार करता है। चौथे यूजर ने लिखा- प्यार इतना अंधा पहली बार देख रहा हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा- जीना भी साथ मरना भी साथ।

ये भी पढ़ें-

Video: बाइक की सीट पर खड़े होकर शख्स ने किया स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लड़की ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से चलती ट्रक को रोका, Video देख लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।