1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाढ़ में डूब रहा था मालिक, कुत्ते ने जान बचाकर दिखाया वफादारी का चेहरा, देखें ये Video

बाढ़ में डूब रहा था मालिक, कुत्ते ने जान बचाकर दिखाया वफादारी का चेहरा, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 05, 2024 02:02 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 02:02 pm IST

एक कुत्ते ने बाढ़ में डूबते हुए एक आदमी को बचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्ता बाढ़ के पानी में से खींचकर शख्स को बाहर किनारे पर लाते हुए दिख रहा है।

इंसान की जान बचाते हुए कुत्ता- India TV Hindi
इंसान की जान बचाते हुए कुत्ता Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया स्क्रॉल करते वक्त कई बार हमें ऐसी वीडियोज़ देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देख हम दंग रह जाते हैं। जानवरों द्वारा जान बचाए जाने की खबर कई बार हमने सुनी होगी। लेकिन आज इस वाकये का वीडियो भी देखने को मिल रहा है। जहां एक कुत्ता अपने मालिक की जान बचाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देख रहा है कि बाढ़ के हालात में एक कुत्ता अपने मालिक की जान बचाते हुए नजर आ रहा है। 

जिंदगी बचाकर कुत्ते ने किया कमाल

वायरल हो रहे इस वीडियो में बाढ़ जैसे बने हालात में एक कार डूबती दिख रही है। एक शख्स उसक कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे वे किसी की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पास में ही एक कुत्ता अपने डूबते हुए मालिक की टी-शर्ट खींचकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। कुत्ते का मालिक होश में नहीं लग रहा है। कुत्ता आखिरकार अपने मालिक को पानी से खींचकर बाहर ले ही आता है। 

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @b_r_choudhary87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन्सान से बेहतर तो जानवर हैं भाई। दूसरे ने लिखा- जानवरों को समझें, उन्हें अहमियत दें बस वीडियो ना बनाते रहें। कुत्ता शायद आर्मी या रैपिड एक्शन फोर्स  का प्रशिक्षित कुत्ता भी हो सकता है। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: मुंह दबाया और करने लगा गंदी हरकत, बेंगलुरु में वॉक पर निकली महिला के साथ हुई छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना

कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया! पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने कुछ यूं भगाई मालगाड़ी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।