1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया! पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने कुछ यूं भगाई मालगाड़ी, देखें Video

कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया! पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने कुछ यूं भगाई मालगाड़ी, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 05, 2024 11:26 am IST,  Updated : Aug 05, 2024 11:30 am IST

पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट एक मालगाड़ी को फुल स्पीड में चला रहा है। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाता लोको पायलट- India TV Hindi
ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाता लोको पायलट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में हर जगह तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया है। लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में पानी भर जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिनमें रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ देखा जा सकता है। पानी भरे होने के बाद भी ट्रेनों को पटरियों पर दोड़ते हुए भी देखा गया। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें रेलवे ट्रैक पर पानी लबालब भरा हुआ है और एक मालगाड़ी उसी ट्रैक से होकर गुजर रही है।

पानी भरे रेलवे ट्रैक पर ड्राइवर ने दौड़ाई ट्रेन

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर भरे पानी के बीच लोको पायलट मालगाड़ूी को पटरियों पर दनादन दौड़ाते नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेलवे ट्रैक पर पानी लबालब भरा हुआ है। आलम यह है कि पटरियां नजर तक नहीं आ रही हैं। ट्रैक पर भरे पानी के बीच मालगाड़ी चला रहा लोको पायलट ट्रेन को फुल स्पीड में स्टेशन क्रॉस कराते नजर आ रहा है। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करते दिख रहे हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @arvindchotia नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख लोगों ने देखा और 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा है- क्या दृश्य है यार... भारतीय रेल। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लोको पायलट ने तो ट्रेन को नाव बना दिया। दूसरे ने लिखा- ट्रेन पटरी पर चल रही है या पानी में तैर रही है। तीसरे ने लिखा- लोको पायलट को क्या हो गया है भाई।

ये भी पढ़ें:

नाले से निकला विशालकाय सांप, पकड़ने आए शख्स पर फन फैलाकर टूट पड़ा, रेस्क्यू का यह Video हो रहा वायरल

पानी के तेज बहाव में बह गया बाइक सवार, जान पर बन आई तो गाड़ी छोड़कर भागा शख्स, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।