1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: मुंह दबाया और करने लगा गंदी हरकत, बेंगलुरु में वॉक पर निकली महिला के साथ हुई छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना

VIDEO: मुंह दबाया और करने लगा गंदी हरकत, बेंगलुरु में वॉक पर निकली महिला के साथ हुई छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना

 Reported By: T Raghavan Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 05, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 12:18 pm IST

बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ एक बदमाश ने छेड़छाड़ की। छेड़खानी की पूरी वारदात पास में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

महिला से बदसलूकी करता युवक- India TV Hindi
महिला से बदसलूकी करता युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

बेंगलुरु से एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां राजस्थान की रहने वाली एक महिला के साथ एक शख्स ने जबरदस्ती उसकी आबरू लुटने की कोशिश की। महिला रोज की तरह सुबह 5 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी वह एक जगह खड़ी होकर अपनी दोस्त का इंतजार करने लगी। तभी एक शख्स पीछे से आया और उस पर टूट पड़ा। जिसके बाद महिला ने जैसे-तैसे खुद को बचाते हुए वहां से निकली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला के साथ हुई बदसलूकी

महिला के साथ हुई बदसलूकी की यह घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि महिला एक जगह पर खड़ी है और बदमाश उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। महिला खुद को बचाने के लिए बदमाश के चंगुल से बचकर भागती है। लेकिन बदमाश महिला के पीछे भागते-भागते आ जाता है। एक जगह जाकर बदमाश महिला को पकड़ लेता है और उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है। इस दौरान वह महिला का मुंह दबाकर उसके साथ गंदी हरकतें भी करते नजर आ रहा है। महिला जब जोर-जोर से चिल्लाने लगती है तो आस-पास के लोगों के आने की आहट पाकर वह बदमाश वहां से फरार हो जाता है। 

पुलिस में मामला दर्ज

मामले को कोनानाकुंटे थाने में दर्ज किया गया है। CCTV के आधार पर पुलिस बदमाश की खोजबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का भी दौरा किया और आस-पास के लोगों से जानकारियां जुटाई। DCP साउथ, लोकेश जगलासर ने मामले को लेकर बताया कि पीड़ित महिला ने कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी पर BNS 76, 78, 79 (छेड़छाड़, कपड़े उतारना, पीछा करना और यौन उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:

कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया! पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने कुछ यूं भगाई मालगाड़ी, देखें Video

नाले से निकला विशालकाय सांप, पकड़ने आए शख्स पर फन फैलाकर टूट पड़ा, रेस्क्यू का यह Video हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।