1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या डिसेंट बंदा है यार! दुकान में सो रही थी लड़की, कस्टमर ने अपनी इस हरकत से जीता लाखों लोगों का दिल, देखें Video

क्या डिसेंट बंदा है यार! दुकान में सो रही थी लड़की, कस्टमर ने अपनी इस हरकत से जीता लाखों लोगों का दिल, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 05, 2024 01:12 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 01:12 pm IST

दुकान में सो रही लड़की को देखकर शख्स ने जो कुछ भी किया। उसे देख आप भी शख्स की तारीफ करते नहीं थकेंगे। शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दुकान में सो रही लड़की- India TV Hindi
दुकान में सो रही लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं। कुछ लोगों की परवरिश इतने बेहतर ढंग से हुई होती है कि वे अपने व्यवहार से अपना परिचय देते हैं। ऐसे लोग सभी को अच्छे लगते हैं। लोग इनकी अच्छी परवरिश के लिए इनके माता-पिता को सराहते हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स की नेकदिली ने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया। लोग कमेंट कर शख्स के नियत की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

शख्स ने दिया ईमानदारी का परिचय

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दुकान में घुसता है। जहां वह दुकानदार लड़की को सोते हुए देखता है। लड़की को सोता देख शख्स के मन में ऐसी कोई भी भावना नहीं आती, जिससे लड़की का नुकसान हो। वह लड़की की नींद बिना डिस्टर्ब किए अपना काम करता है और वहां से चला जाता है। सबसे पहले तो शख्स दुकान में घुसते ही मेज पर रखी चाभी को एक सुरक्षित जगह पर रख देता है। ताकि कोई अन्य व्यक्ति उस चाभी को ना ले जाए। फिर शख्स जो समान खरीदने दुकान में आया था, वह समान इकट्ठा करता है और अपने फोन के जरिए स्कैनर से पेमेंट कर रसीद ले लेता है। उसके बाद वह अपना समान उठाता है और वहां से निकल पड़ता है। शख्स की ये सारी हरकत दुकान में लगी CCTV में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो देख लोग शख्स की खूब कर रहे तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम की यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में शख्स के लिए एक बड़ा प्यारा सा लाइन लिखा है। यूजर ने लिखा है- "इनके परिवार ने इन्हें बहुत अच्छे नैतिक मूल्यों के साथ पाला है।" वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा जबकि 3 लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। अधिकतर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोगों से ही दुनिया में ईमानदारी का असतित्व बचा हुआ है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: मुंह दबाया और करने लगा गंदी हरकत, बेंगलुरु में वॉक पर निकली महिला के साथ हुई छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना

कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया! पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने कुछ यूं भगाई मालगाड़ी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।