1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: महिला ने अपने EX के लिए गाया बॉलीवुड गाना, एक बार सुनने के बाद कान बंद कर लेंगे आप

Video: महिला ने अपने EX के लिए गाया बॉलीवुड गाना, एक बार सुनने के बाद कान बंद कर लेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 05, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 03:53 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने एक्स के लिए गाना गाती हुई नजर आ रही है। मगर उसके मुंह से गाने को एक बार सुनने के बाद आप दोबारा सुन नहीं पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
गाना गाती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार है। यहां सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। डांस और लड़ाई के वीडियो का वायरल होना तो काफी आम बात है। लेकिन इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई तरह के वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। मगर अभी एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आपने पहले कभी शायद ही देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला किसी स्टूडियो में खड़ी नजर आ रही है। महिला एक दुल्हन की तरह सजी हुई है। तभी एक आदमी उससे पूछता है कि आपको किस तरह का गाना गाना है। इसके बाद वह कहती है कि मुझे अपने एक्स के लिए गाना है। वीडियो में महिला अपने एक्स का नाम बताने से मना कर देती है। इसके बाद उससे गाना पूछा जाता है तो वह बताती है कि 'जीती थी जिसके लिए' गाएगी। इसके बाद वह गाने को गाना शुरू करती है और पहली लाइन सुनने के बाद ही पता चल जाता है कि महिला का सुरों के साथ कोई लेना देना ही नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसके एक्स के लिए हार्ट अटैक गाना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ओ भाई मारो।

ये भी पढ़ें-

"अपने घर की सुरक्षा बहुत जरूरी", भारतीय गोलकीपर की तस्वीर शेयर कर आनंद महिंद्रा ने बताई पते की बात

बाढ़ में डूब रहा था मालिक, कुत्ते ने जान बचाकर दिखाया वफादारी का चेहरा, देखें ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।