1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: राजा की तरह शख्स ने स्टेज पर मारी एंट्री, मगर अगले ही पल में बदल दिए जज्बात

Video: राजा की तरह शख्स ने स्टेज पर मारी एंट्री, मगर अगले ही पल में बदल दिए जज्बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 09, 2024 09:25 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 09:25 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में जो होता है, उसका अंदाजा आप भी नहीं लगा पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और अलग है। यहां दिनभर कोई ना कोई वीडियो छाया ही रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपको भी पता होगा कि इस प्लेटफॉर्म पर कितने और कैसे वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में लोग लड़ते हुए नजर आते हैं तो अगले ही वीडियो में गजब का टैलेंट देखने को मिल जाता है। किसी वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं तो किसी वीडियो में लोगों की अजीब हरकत देखने को मिल जाती है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी प्रोग्राम का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रोग्राम के लिए स्टेज तैयार किया गया है। स्टेज पर कुछ लोग अपने किरदार में खड़े हैं। तभी एक लंबे-चौड़े शख्स की एंट्री होती है। वह आदमी बहुत ही गजब की एंट्री लेता है जैसे कोई राजा चलकर आता हो। मगर अगले ही पल वो हर किसी को हैरान कर देता है। पहले तो वह स्टेज पर एक राजा की तरह चलता है लेकिन अगले ह पल में वह मस्त डांस करने लगता है। ऐसा करते देख उसे बाकी लोग वहां से भगा देते हैं। इसी कारण यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Radheradhegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसकी उम्मीद नहीं थी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका अंत काफी मजेदार था। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या मजाक है ये। चौथे यूजर ने लिखा- मजा आ गया भाई सच में। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा भी भला होता है क्या।

ये भी पढ़ें-

वादियों में रील बनाना लड़के को पड़ गया भारी, Video देखकर लोग ले रहे हैं मजे

इस ट्रक के ड्राइवर की हरकत देख आप सभी के उड़ जाएंगे होश, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।