1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: नहाते हुए इंसान के साथ शख्स ने किया शैंपू वाला प्रैंक, देखने के बाद आप हंसने को हो जाएंगे मजबूर

Video: नहाते हुए इंसान के साथ शख्स ने किया शैंपू वाला प्रैंक, देखने के बाद आप हंसने को हो जाएंगे मजबूर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2024 06:46 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 06:46 pm IST

एक प्रैंक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे। इसके साथ ही उस शख्स के लिए बुरा भी लगेगा जिसके साथ प्रैंक हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
नहाते समय शख्स के साथ हुआ प्रैंक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रैंक वीडियो काफी वायरल होते हैं। जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि प्रैंक एक तरह का मजाक होता है। इसमें एक शख्स अनजान लोगों के साथ मजाक करता है जिसके बारे में उस शख्स को जानकारी नहीं होती है। इस दौरान कैमरा उस शख्स को रिकॉर्ड करता रहता है जिसमें उसका रिएक्शन दर्ज होता है। इस तरह के वीडियो को प्रैंक वीडियो कहा जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

प्रैंक वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी मजेदार है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स खुले में किसी शावर के नीचे नहा रहा है। वहीं दीवार के पीछे एक शख्स छुपा हुआ है जो उसके सिर पर शैंपू गिरा देता है। इसके बाद जैसे ही वह शख्स सिर पर हाथ फेरता है,  बहुत सारा छाग बन जाता है। शैंपू वाला मजाक वह शख्स कई बार करता है जिससे दूसरा आदमी परेशान हो जाता है। पूरे वीडियो में यही होता हुआ नजर आता है। और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने प्रैंक करने वाले शख्स के लिए लिखा- अगर तुम पकड़े गए तो तुम्हारी जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद करता हूं कि वो आदमी शैंपू वाले को नहीं ढूंढ पाया हो वरना वो अब तक मर गया होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये हल्क बन जाएगा।

ये भी पढ़ें-

Video: हरियाणवी गाने पर रील बना रही थी बहनें, देखते ही भाई ने लगवा दी क्लास

Video: ट्रिपलिंग करते हुए शख्स ने बाइक को लहराया, अगले ही पल मिल गई सजा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।