1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में बस यही देखना बाकी था, कोच में 'पत्ते' खेलते दिखे लोग, Video हुआ वायरल

मेट्रो में बस यही देखना बाकी था, कोच में 'पत्ते' खेलते दिखे लोग, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 03:50 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। कोच में कुछ लोग पत्ते खेलते हुए नजर आए।

Screen Grab- India TV Hindi
मेट्रो में बैठकर पत्ते खेलते लोगों का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन की वीडियो अप्लोड किए जाते हैं जिनमें से कई वीडियो वायरल भी होते हैं। उन सभी वायरल वीडियो में एक या दो वीडियो ऐसे निकल जाते हैं जो मेट्रो के अंदर का होता है। किसी वीडियो में लोग सीट के लिए लड़ते हुए नजर आते हैं तो किसी वीडियो में डांस करके रील बनाते हुए लोग दिखाई देते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोग अजीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है जो आपको अलग तरह से हैरान करेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

मेट्रो में पत्ते खेलते दिखे लोग

आपने आज तक मेट्रो में लोगों को अलग-अलग काम करते हुए देखा होगा। कभी लोगों को लड़ते हुए देखा होगा तो किसी को गाना गाते हुए देखा होगा। मेट्रो में लोगों को रील बनाते हुए भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी को मेट्रो में पत्ते खेलते हुए देखा है। हैरान हो गए, लेकिन वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग मेट्रो में बैठकर पत्ते खेल रहे हैं। एक शख्स सीट पर बैठा तो वहीं तीन लोग उसके पास सर्कल बनाते हुए नीचे बैठे हैं और मजे से पत्ते खेल रहे हैं। वहीं दूसरे कई यात्री उन्हें खेलते हुए देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rocky_paswan__ji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- मेट्रो नहीं जुआ अड्डा है। दूसरे यूजर ने लिखा- चलो लड़कियों के अश्लील डांस से तो अच्छा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बिहारी हैं कुछ भी कर सकते हैं। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

महंगे से महंगे रेस्टोरेंट में भी नहीं मिलेंगे ऐसे Dish, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Menu

Video: 18 महीने के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने कर दिया हमला, खौफनाक वीडियो हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।