1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने नाव में ये कैसा जुगाड़ फिट कर दिया? Video देखकर आपके उड़ सकते हैं होश

शख्स ने नाव में ये कैसा जुगाड़ फिट कर दिया? Video देखकर आपके उड़ सकते हैं होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2024 12:51 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 01:21 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक नाव नजर आ रही है जिसमें शख्स ने बड़ी ही अजीब सा जुगाड़ किया है जो बारिश होते ही समस्या पैदा कर सकता है।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसी नाव क्या आपने कभी देखी है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों ने की कोई कमी नहीं है। लोगों को जैसे ही मौका मिलता है, वो ऐसा जुगाड़ लेकर सामने आते हैं जो हर किसी को हैरान कर देता है। वहीं कुछ लोगों को मौके की भी जरूरत नहीं होती है क्योंकि वो हमेशा कुछ ना कुछ जुगाड़ करने में लगे होते हैं। जो भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, उन्हें पता होगा कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते रहते हैं। कोई वाशिंग मशीन में जुगाड़ करता है तो कोई गाड़ी के साथ जुगाड़ करता है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने नाव के साथ जुगाड़ किया हुआ है।

ऐसा जुगाड़ देखा है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो नदी के बीच में बनाया गया है। वीडियो में एक नाव नजर आ रही है जो कुछ लोगों को लेकर कहीं जा रही है। नाव काफी छोटी है मगर उसमें ज्यादा लोगों को बैठाने के लिए शख्स ने जुगाड़ फिट कर दिया है। उसने पहले कुछ बांस लगाए और उन बांसों के बीच में बड़े तसले बांध दिए हैं। अब लोग बांस पर बैठकर उस बर्तन के अंदर पैर डाले बैठे हैं और शख्स नाव लेकर जा रहा है। मगर यह काफी खतरनाक हो सकता है। अगर बीच रास्ते बारिश आ गई तो बर्तन में पानी जरूर भरेगा जो लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर altu.faltu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 49 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बारिश के पहले तो यह बहुत बढ़िया हैं मगर बारिश के बाद मजाक बन जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बारिश कोने में हंस रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई कम से कम भगवान से तो डरो। चौथे यूजर ने लिखा- खतरनाक टैलेंट है। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई ये क्या करके मानेगा।

ये भी पढ़ें-

तीसरी कक्षा के बच्चे ने इंडियन आर्मी को लिखा लेटर, सेना ने जवाब में कही ये बात

स्कूटी चालू करते समय लड़कियों ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल? लोग भी ले रहे हैं मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।