1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर टहलते मगरमच्छ को देख लोगों में फैल में गई दहशत, Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

सड़क पर टहलते मगरमच्छ को देख लोगों में फैल में गई दहशत, Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 07, 2024 05:35 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 05:35 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ एक गांव की सड़कों पर घूमता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को बिजनौर का बताया जा रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बिजनौर के एक गांव में सड़क पर टहलता दिखा मगरमच्छ Image Source : SOCIAL MEDIA

आप कल्पना कीजिए कि आप मस्ती में अपने गांव की सड़कों पर टहल रहे हैं और अचानक आपको जंगल का कोई विशालकाय जानवर उसी सड़क पर नजर आ जाए, तो आपकी क्या हालत होगी। ऐसा ही कुछ लोगों के साथ हुआ जब उन्होंने एक मगरमच्छ को अपने गांव में सड़कों पर घूमते हुए देखा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ गली की सड़कों पर घूमता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मगरमच्छ जो शायद रास्ता भटककर गांव में घुस गया है, वो गलियों में घूम रहा है। वहीं कई सारे लोग उसे देखने के लिए वहां जमा हो गए हैं मगर डर के कारण लोगों ने दूरी बनाई हुई है। वहीं एक कुत्ता उस मगरमच्छ पर भौंकता हुआ नजर आता है। मगरमच्छ आगे की तरफ जाता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच एक शख्स जो मगरमच्छ के पीछे चल रहा था वो अचानक मगरमच्छ को लात मार देता है। ऐसा करना उसके लिए खतरनाक हो सकता था लेकिन मगरमच्छ ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

कहां का है यह मामला?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर @Rajmajiofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि यह वीडियो 7 अगस्त 2024 का बिजनौर के नांगल सोती गांव का है। अकाउंट यूजर ने आगे लिखा, 'मगरमच्छ गांव की सड़कों पर रेंगता हुआ दिखाई दिया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना दी गई और मगरमच्छ को बचाने के लिए एक टीम पहुंची। मगरमच्छ को वन विभाग ने पकड़ लिया और अपने साथ ले गया।'

ये भी पढ़ें-

असंभव! सड़क पर दिखा ऐसा नजारा जिसपर यकीन करना होगा मुश्किल, देखें वायरल Video

बंदर ने दिनदहाड़े फल वाले का कर दिया नुकसान, Video देख लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।