सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिनभर कई तरह के वीडियो अप्लोड किए जाते हैं। इन सभी वीडियो में से जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ ज्यादा खींचते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में अलग-अलग तरह के कंटेंट देखने को मिलते हैं जैसे डांस, लड़ाई, टैलेंट और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा कई बार जानवरों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पसंद आ सकता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
बंदर ने फल वाले का किया नुकसान
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर बने एक फल की दुकान के छत पर एक बंदर बना हुआ है। नीचे दुकान में खड़े दुकानदार का ध्यान दूसरे तरफ है। वहीं इधर बंदर छत से नीचे की तरफ देखता है और वहां रस्सी में टंगे केले को अपनी तरफ खींचने लगता है। दुकान वाले को जब तक इस चोरी की भनक लगती तब तक देर हो चुकी थी और बंदर केले के ऊपर खींच लेता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्ल़गिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @y_iamcrazyy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मंकी क्रूज द्वारा मिशन इम्पॉसिबल 15।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- बंदर ने चूना लगा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- बंदर केला खाने के लिए कुछ भी करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बंदर बहुत तेज है।
ये भी पढ़ें-
Olympic से विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बातें