1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 07, 2024 10:57 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 10:57 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक शख्स सड़क पर भरे पानी में अलग तरह का मजा कर रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं होंगे। वरना अधिकतर लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और वहां अपना मनोरंजन करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपको पता होगा कि सोशल मीडिया पर दिनभर अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप हैरान भी होंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आ रहा है कि बारिश के बाद सड़क पर पूरी तरह से पानी भर गया है। पानी इतना भर गया है कि सड़क नजर ही नहीं आ रहा है। इसी बीच एक शख्स नजर आता है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाएगा। दरअसल सड़क पर भरे पानी में वह आदमी अलग ही मजा उठाता हुआ नजर आ रहा है। एक बड़े से थर्मोकोल पर लेटकर वह पानी के बहाव के साथ वहां बहता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह इतने आराम से लेटा है जैसे मानो वो घर के बिस्तर पर लेटा हुआ हो। और यही कारण है कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lovesutta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार 400 लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

ये है असली बाहुबली! शख्स की ताकत और बैलेंस देख हैरान हो जाएंगे आप, देखें वायरल Video

बेटे ने अपने बाप के साथ किया भयानक प्रैंक, Video देख एक पल के लिए आप भी डर जाएंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।