1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क किनारे खड़े होकर शख्स ने गाया ऐसा गाना कि लोग करने लगे जमकर तारीफ, आप भी देखें Video

सड़क किनारे खड़े होकर शख्स ने गाया ऐसा गाना कि लोग करने लगे जमकर तारीफ, आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 06, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 05:45 pm IST

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक शख्स सड़क के किनारे खड़े होकर गाना गाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क के किनारे गाना गाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश के कोने-कोने में टैलेंटेड लोग मौजूद हैं। किसी के भीतर गाने की कला है कि तो कोई खेल-कूद में बहुत ही अच्छा है। पहले जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं था तब ऐसे टैलेंट को खोजना बहुत मुश्किल होता था लेकिन अब यह आसान हो गया है। लोग जहां भी किसी शख्स को कोई टैलेंटेड आदमी नजर आता है, वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। इसके बाद आगे का काम इंटरनेट यूजर्स करते हैं और उस वीडियो वायरल कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

गाना गाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स सड़क के किनारे खड़ा है। उसने सड़क पर ही एक स्पीकर रखा हुई है और उसके हाथ में एक माइक है। सड़क के किनारे खड़े होकर ही वह गाना गा रहा है। वायरल वीडियो में 'क्या हुआ तेरा वादा' गाता हुआ नजर आ रहा है। शख्स की आवाज काफी सुरीली है जिसे सुनने के बाद लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं शख्स ने अपने आगे एक बॉक्स रखा हुआ है जिसमें लोग पैसे डालते हुए नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर just.indian.things नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 98 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसकी तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा- एक आदमी अपना घर चलाने के लिए कुछ भी कर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह आदमी नेशनल सिंगिंग शो के जज से बेहतर है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या मधुर आवाज है, सलाम है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इस शख्स के लिए काफी रिस्पेक्ट है।

ये भी पढ़ें-

चचा ने तो सभी हेवी ड्राइवर को पीछे छोड़ दिया, Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

Video: बाइक सवार को देखते ही भड़क उठा सांड, उसके बाद जो हुआ उसे देख आपके उड़ जाएंगे होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।