1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब मिल बैठे दो नशेड़ी, पहले की लड़ाई फिर छूने लगे एक दूसरे के पैर, Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

जब मिल बैठे दो नशेड़ी, पहले की लड़ाई फिर छूने लगे एक दूसरे के पैर, Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 06, 2024 01:14 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 01:14 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो शराबी लड़ने के बाद एक दूसरे के पैर छूकर इज्जत दे रहे हैं।

एक दूसरे के पैर छूते दो शराबी- India TV Hindi
एक दूसरे के पैर छूते दो शराबी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख लोगों को अपनी हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शराबी पहले तो एक दूसरे से लड़ते हैं फिर दोनों एक दूसरे के पैर छूकर इज्जत देते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि नशेबाजी अपनी जगह है और सम्मान अपनी जगह। 

पहले लड़ाई की फिर दिया एक दूसरे को सम्मान

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शराबी नशे में धुत्त होकर पहले एक दूसरे से लड़ाई कर रहे हैं। इसके बाद एक अंडे की दुकान के बाहर एक दूसरे से मिल रहे हैं। दोनों नशे में इस कदर टल्ली हैं कि ढंग से अपने पैरों पर भी खड़े नहीं हो पा रहे हैं। उनमें से एक ने तो शर्ट भी नहीं पहनी है। जब दोनों एक दूसरे से मिलते हैं तो वे एक दूसरे के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं और एक दूसरे को बहुत ही सम्मान दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आज दोनों अपने-अपने देवता से मिल लिए हो। वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी रोकना आपके लिए मुश्किल हो जाएगी।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर शराबियों के खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ये दोनों आयाज खान और एल्विश यादव लग रहे हैं। दूसरे ने लिखा - दुनिया के दो सबसे सम्मानित व्यक्ति एक-दूसरे से मिलते हुए। तीसरे ने लिखा- एक साथ दो चैंपियन। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया।

ये भी पढ़ें:

ये है चाइनीज काली मंदिर, जहां माता को प्रसाद में चढ़ाया जाता है नूडल्स और Momos

बिल्डरों ने क्या चूना लगाया है! डेढ़ करोड़ का लिया फ्लैट, बारिश में टपकने लगी छत, इंजीनियर ने शेयर की फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।