1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटे ने अपने बाप के साथ किया भयानक प्रैंक, Video देख एक पल के लिए आप भी डर जाएंगे

बेटे ने अपने बाप के साथ किया भयानक प्रैंक, Video देख एक पल के लिए आप भी डर जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 06, 2024 10:29 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 10:29 pm IST

सोशल मीडिया पर प्रैंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे कि बाप के साथ ऐसा खतरनाक प्रैंक कौन करता है।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़के ने अपने पापा के साथ किया भयंकर प्रैंक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हर स्क्रोल के साथ कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम हो, ट्विटर हो या फिर फेसबुक हो, दिनभर वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आप भी वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेटा अपने बाप के साथ खतरनाक प्रैंक करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है और लोगों ने क्या कहा?

ऐसा प्रैंक कभी किया है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बेड पर लेटा हुआ है और फोन चला रहा है। वहीं उसके सामने उसका बेटा अपने कपड़ों को प्रेस कर रहा है। एक बार वह प्रेस को छूता है और तुरंत हाथ हटा लेता है। वह कई बार अपने हाथ को देखता है जैसे वह जल गया हो। इस दौरान वह प्रेस को साइड में रख देता है। इसके बाद वह एक बार फिर कपड़ा प्रेस करने लगता है। इस बार बच्चा प्रेस को इधर-उधर नहीं बल्कि अपने पापा के शरीर पर रख देता है। ऐसा होते है उसके पापा डर के मारे उछलते हैं और प्रेस को हटा देते हैं। मगर कुछ समय बाद उन्हें पता चलता है कि प्रेस बिजली से कनेक्टेड नहीं है और उसका बेटा मजाक कर रहा था।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसने तो मुझे भी डरा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने पापा पर प्रैंक, हम सभी ने किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह काफी मजाकिया था। चौथे यूजर ने लिखा- बच्चे ने अपने पापा के साथ प्रैंक किया और वह डर गया।

ये भी पढ़ें-

GYM में लड़की संग हुआ ऐसा हादसा जिसे भूलना होगा मुश्किल, Video हो रहा है वायरल

Video: इस बच्ची के दिमाग को सलाम है, गेम खेलते समय लगाई ऐसी तरकीब जिसे देख आप भी करेंगे तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।