1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये है असली बाहुबली! शख्स की ताकत और बैलेंस देख हैरान हो जाएंगे आप, देखें वायरल Video

ये है असली बाहुबली! शख्स की ताकत और बैलेंस देख हैरान हो जाएंगे आप, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 06, 2024 11:42 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 11:42 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने कंधे पर लकड़ी का भारी टुकड़ा लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। मगर हैरानी की बात कुछ और है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। डांस और लड़ाई के वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होना तो काफी आम बात है। आप भी किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव तो होंगे ही जहां आप भी वायरल वीडियो को देखते होंगे। एक बार जब आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्फिंग करने के लिए पहुंचते होंगे तो हर स्क्रोल पर आपको नया वीडियो नजर आता ही होगा। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो शायद आपने नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो किसी गांव की कच्ची सड़क का है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स अपने कंधे पर लकड़ी का भारी टुकड़ा लेकर कहीं जा रहा है। मगर हैरानी की बात यह नहीं है। हैरानी यह देखकर होती है कि वह शख्स साइकिल चलाते हुए जा रहा है और उसने कंधे पर लकड़ी को ऐसे रखा है जैसे को गमछा हो। इसके बाद शख्स बड़े ही आराम से साइकिल को चलाते हुए अपने मंजिल की तरफ चलता हुआ जा रहा है। वीडियो इसी कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो इंस्टाग्राम पर lovesutta नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- सावधान भाई, टैलेंट तो अल्टा प्रो मैक्स प्लस है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये है असली बाहुबली। तीसरे यूजर ने लिखा- असली लाइफ का बाहुबली। चौथे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। वहीं एक यूजर ने लिखा- वो सब तो ठीक है मगर इसने रखा कैसे होगा।

ये भी पढ़ें-

बेटे ने अपने बाप के साथ किया भयानक प्रैंक, Video देख एक पल के लिए आप भी डर जाएंगे

GYM में लड़की संग हुआ ऐसा हादसा जिसे भूलना होगा मुश्किल, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।