1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नशे में धुत आदमी ने कर दी ऐसी हरकत जिसे देख आपके उड़ जाएंगे होश, Video हो रहा है वायरल

नशे में धुत आदमी ने कर दी ऐसी हरकत जिसे देख आपके उड़ जाएंगे होश, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 07, 2024 11:30 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 11:30 am IST

एक शख्स ने नशे की हालत में सड़क पर ऐसा काम किया जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद लोग उसे पुनीत सुपरस्टार से जोड़ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क पर भरे पानी में लेट गया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां कब आपको क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में बहुत ही अच्छा डांस देखने को मिल जाएगा तो अगले ही वीडियो में अजीब हरकत करता हुआ कोई शख्स नजर आ जाएगा। किसी वीडियो में कोई किसी की मदद करता हुआ दिखेगा तो किसी वीडियो में सिर्फ एक सीट के लिए आपस में लड़ते लोग मिल जाएंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर इसमें डांस या लड़ाई नहीं बल्कि एक शख्स की अजीब हरकत देखने को मिलेगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नजर आ रहा है कि एक नशे में धुत एक शख्स सड़क पर जमे पानी में लेटा हुआ है। वह शख्स काफी समय तक पानी में लेटा ही रहता है। कुछ देर बाद वह उठता है और उसी पानी को पीने लगता है और उससे दांत साफ करने लगता है। सड़क से गुजरता हर इंसान उसे देखकर जा रहा है मगर उसे कोई होश ही नहीं है कि वह क्या कर रहा है। एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lovesutta नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'यह 2 पेग का पावर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह पुनीत सुपरस्टार की जिंदगी जी रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- 20 साल बाद पुनीत सुपरस्टार। वहीं एक यूजर न लिखा- इसने तो आज तक का सबका रिकॉर्ड तोड़ डाला रे। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ये है असली बाहुबली! शख्स की ताकत और बैलेंस देख हैरान हो जाएंगे आप, देखें वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।