1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महंगे से महंगे रेस्टोरेंट में भी नहीं मिलेंगे ऐसे Dish, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Menu

महंगे से महंगे रेस्टोरेंट में भी नहीं मिलेंगे ऐसे Dish, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Menu

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2024 03:28 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 03:28 pm IST

सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट का मेन्यू काफी वायरल हो रहा है। उस वायरल मेन्यू को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के आ जाने के बाद इंसान को वह हर चीज देखने को मिल जाती हैं जो उसने खुद की आंखों से कभी नहीं देखा होता है। प्रकृति के सुंदर नजारे से लेकर लोगों की अजब-गजब हरकत, हर चीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाती है। आप अगर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आप इस बात से सहमत जरूर होंगे। बुर्ज खलीफा के टॉप से नीचे का नजारा देखना हो या फिर कोई अनोखा जुगाड़ देखना हो, सोशल मीडिया हर चीज में आपकी मदद करता है। अभी सोशल मीडिया पर एक नया  वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक रेस्टोरेंट का है। कुछ लोग जब वहां पहुंचे और ऑर्डर करने के लिए उन्होंने मेन्यू मंगवाया। उस मेन्यू में उन्हें कुछ ऐसे डिश नजर आए जिसका वीडियो बनाने से वो खुद को नहीं रोक पाए। उस मेन्यू में पांच अनोखे डिश थे। उनका नाम 'कुछ नहीं, कुछ भी, As Your Wish, नहीं तुम बोलो, नहीं नहीं तुम बोलो' है। इसके आगे उनका प्राइस भी लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- लोकेशन क्या है, अपनी बीवी के साथ जाना है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह रेस्टोरेंट कहां है, मैं अपनी पत्नी के साथ जाना चाहता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- एक प्लेट 'कुछ नहीं' ले आओ भाई। चौथे यूजर ने लिखा- 'सॉरी बोलो' भी होना चाहिए उस मेन्यू में। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह शानदार है।

ये भी पढ़ें-

Video: 18 महीने के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने कर दिया हमला, खौफनाक वीडियो हो रहा है वायरल

बुर्ज खलीफा के टॉप से आखिर कैसा दिखता है नजारा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।