1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रिपलिंग करते हुए शख्स ने बाइक को लहराया, अगले ही पल मिल गई सजा

Video: ट्रिपलिंग करते हुए शख्स ने बाइक को लहराया, अगले ही पल मिल गई सजा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 05:01 pm IST

एक शख्स को बाइक लहराते देख दूसरे शख्स को भी जोश चढ़ गया और सड़क पर अपनी बाइक को लहराने लगा। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे देख आप सीख ले सकते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक पर स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी Image Source : SOCIAL MEDIA

आज की पीढ़ी में कई लोग ऐसे मिल जाएंगे जो कूल दिखने की कोशिश में ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं जो उनकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कोई चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करता है तो कोई बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता है। सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो से भरा हुआ है जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे भी हैं जिसमें स्टंट करने का नतीजा भी देखने को मिला है। मगर लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है और वो खतरनाक स्टंट करते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्टंट करने की मिल गई सजा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि दो अलग-अलग बाइक पर कुछ युवक कहीं जा रहे हैं। आगे चल रही बाइक पर बैठा शख्स अपनी बाइक को लहराते हुए जाता है। उसे देखते ही दूसरी बाइक को चला रहे शख्स को भी जोश चढ़ जाता है और वह भी अपनी बाइक को लहराने लगता है। मगर एक समय के बाद उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो बाइक पर बैठे दोनों दोस्तों के साथ गिर जाता है। उसकी किस्मत अच्छी थी पीछे आ रही बाइक उनके ऊपर नहीं चढ़ती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं इंस्टैंट कर्मा। वहीं एक यूजर ने लिखा- मुझे बुरा लगा कि इन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में बस यही देखना बाकी था, कोच में 'पत्ते' खेलते दिखे लोग, Video हुआ वायरल

महंगे से महंगे रेस्टोरेंट में भी नहीं मिलेंगे ऐसे Dish, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Menu

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।