आज की युवा पीढ़ी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो चुके हैं। अधिकतर युवा खुद को फिट रखने की कोशिश में लगे हुए हैं। कई लोग जिम में जाकर एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग पार्क में जाकर दौड़ते और व्यायाम करते हैं। वहीं कई लोग फिट रहने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज करते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि अधिकतर लोग फिटनेस का महत्व समझ चुके हैं। लेकिन कई बार कोई ऐसा वीडियो नजर आ जाता है जिसमें फिटनेस या एक्सरसाइज को लेकर लोगों की एक अलग ही सनक देखने को मिल जाती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस तरह पुल-अप लगाते किसी को देखा है?
आप जिम में जाते हों या फिर घर पर एक्सरसाइज करते हों, आप दो एक्सरसाइज तो करते ही होंगे। हर कोई खुद को फिट रखने के लिए पुश-अप और पुल-अप तो करता ही है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को सड़क किनारे लगे ऊंचे साइन बोर्ड पर लटककर किसी को पुल-अप करते हुए देखा है। जाहिर सी बात है, नहीं ही देखा होगा। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ऐसा करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का साइन बोर्ड के रॉड को पकड़कर लटका हुआ है और वहां पुल-अप लगा रहा है। ऐसा करना काफी खतरनाक है क्योंकि अगर हाथ छुटेगा तो नीचे गिरने से जान भी जा सकती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर latkana.page नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 22 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये थोड़ा कैजुअल है। तीसरे यूजर ने लिखा- ओडिशा वाला है, हल्के में मत लो। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।
ये भी पढ़ें-
डांस की ऐसी कला तो बड़े से बड़े डांसर्स में भी नहीं होगी, Video देखकर हो जाएंगे लोटपोट
बाइक चुराने की नाकाम कोशिश! चोरी करने के लिए शख्स ने की गजब की एक्टिंग, Video हुआ वायरल