1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के साथ अच्छे संबंध चाहती है बांग्लादेश की अंतरिम सरकार, लेकिन रख दी है शर्त

भारत के साथ अच्छे संबंध चाहती है बांग्लादेश की अंतरिम सरकार, लेकिन रख दी है शर्त

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Dec 15, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 02:57 pm IST

भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए वहां के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश सम्मान और समानता के आधार पर अच्छे संबंध चाहता है।

Muhammad Yunus- India TV Hindi
Muhammad Yunus Image Source : AP

ढाका: शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट होने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। भारत के साथ उसके संबंध भी बिगड़ गए हैं। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि वह भारत सहित सभी देशों के साथ पारस्परिक सम्मान और समानता पर आधारित मजबूत संबंध चाहती है। ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने नरसिंगडी के रायपुरा और बेलाबो उपजिलों में अधिकारियों, पत्रकारों, नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ दो अलग-अलग बैठकों के दौरान ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने भारत को संदेश भेजा है, जिसमें अच्छे संबंधों की इच्छा जताई गई है, लेकिन यह आपसी हितों पर आधारित होना चाहिए।

चुनाव को लेकर क्या कहा?

हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश सभी देशों के साथ सम्मान और समानता के आधार पर अच्छे संबंध चाहता है, सरकार इस लक्ष्य की ओर काम कर रही है। हुसैन ने अंतरिम सरकार की निष्पक्ष शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया, जिसमें छात्रों समेत जनता की चिंताओं को दूर करना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुधारों को लागू करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के बाद राजनीतिक सत्ता निर्वाचित नेताओं को हस्तांतरित हो जाएगी। 

'बांग्लादेश पर कार्रवाई करने का समय आ गया है'

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में भारतीय मूल के सदस्य श्री थानेदार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि अब समय आ गया है कि संसद इस मामले पर कार्रवाई करे। थानेदार ने अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में कहा था, ‘‘बहुसंख्यक भीड़ ने हिंदू मंदिरों, हिंदू देवी-देवताओं और शांतिपूर्वक अपने धर्म का पालन करने वाले हिंदुओं को बर्बाद कर दिया है।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘अब समय आ गया है कि अमेरिकी कांग्रेस और अमेरिकी सरकार कार्रवाई करे।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश: शेख हसीना पर लगा जबरन लोगों को गायब करने का आरोप, जानें पूरा मामला

सीरिया में बशर अल-असद की सत्ता जाने से तड़प रहा है हिजबुल्लाह, लगा बहुत बड़ा झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।