1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: आग को हल्के में लेकर बच्चे ने कर दी बड़ी गलती, मिला ऐसा सबक जिसे जिंदगी भर रखेगा याद

Video: आग को हल्के में लेकर बच्चे ने कर दी बड़ी गलती, मिला ऐसा सबक जिसे जिंदगी भर रखेगा याद

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 20, 2024 05:22 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 05:22 pm IST

एक बच्चा आग के साथ खतरनाक स्टंट करके लोगों को दिखाने की कोशिश कर रहा था जो उसे ही भारी पड़ गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। यहां आपको हमेशा कोई ना कोई वीडियो ऐसा मिल ही जाएगा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा होता है। कभी डांस का वीडिया नजर आएगा तो कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करते कपल का भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। वहीं कभी-कभी खतरनाक स्टंट करते लोगों का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद हर किसी को यह सबक मिलेगा कि आग को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वीडियो में कुछ लोगों की भीड़ नजर आ रही है। उस भीड़ के बीच में एक बच्चा बीच में खड़ा नजर आता है जिसके हाथ में एक मशाल नजर आ रहा है। बच्चा मुंह से आग की तरफ पेट्रोल फूंकते हुए एक खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करता है मगर इससे पहले ही उसके चेहरे पर आग लग जाती है। इसके बाद वहां मौजूद लोग उस आग को बुझाते हैं तो कहीं जाकर बच्चा आग से बच पाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- अभी तो बत्तीसी जल जाती। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या कर रहा है ये वीर जवान। तीसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा होशियार बन रहा था। वहीं एक यूजर ने लिखा- भूखा पेट सब कुछ करवा देता है।

ये भी पढ़ें-

Video: गर्लफ्रेंड से मिलने उसकी छत पर गया था लड़का, मगर लड़की की मां ने उतार दी सारी आशिकी

फोन का नशा अब कुत्तों पर भी हो गया सवार, Video देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।