1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गर्लफ्रेंड से मिलने उसकी छत पर गया था लड़का, मगर लड़की की मां ने उतार दी सारी आशिकी

Video: गर्लफ्रेंड से मिलने उसकी छत पर गया था लड़का, मगर लड़की की मां ने उतार दी सारी आशिकी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 20, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 03:59 pm IST

एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर की छत पर गया था लेकिन उसकी मां को उसके बारे में पता चल गया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की की मां ने छत पर बेटी के बॉयफ्रेंड को पकड़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो या बस में सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अगर आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी एक अलग ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की और उसकी मां छत पर खड़ी है। लड़की की मां किसी को खोज रही है। वहीं इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाला शख्स आंटी को एक एरिया बताते हुए बता रहा है कि उधर ही होगा। इसके कुछ ही देर बाद आंटी उधर छिपे लड़के को पकड़ लेती है जो उनकी बेटी से मिलने के लिए उनकी छत पर आया था। इसके बाद वो लड़के की पिटाई करने लगती हैं। लड़के के भागने के बाद आंटी अपनी बेटी को पीटना शुरू करती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @y_iamcrazyy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पापा की परी का बाबूलाल पकड़ा गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये दोनों अब इनके मोहल्ले में तो पूरे फेमस हो गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अब क्या होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाग गया निब्बा। एक अन्य यूजर ने लिखा- चप्पल मिल गया सोना बाबू को।

ये भी पढ़ें-

फोन का नशा अब कुत्तों पर भी हो गया सवार, Video देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे

Football Player: छोटी सी उम्र में बच्चे ने दिखाया अपना गजब का कमाल, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।