1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Football Player: छोटी सी उम्र में बच्चे ने दिखाया अपना गजब का कमाल, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Football Player: छोटी सी उम्र में बच्चे ने दिखाया अपना गजब का कमाल, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 20, 2024 11:47 am IST,  Updated : Jul 20, 2024 11:47 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा कुछ लोगों के साथ फुटबॉल खेलता हुआ नजर आ रहा है। उसके स्किल्स देखने के बाद आप उसकी तारीफ करने लगेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्चे ने खेला गजब का फुटबॉल Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। और जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आ गया है इन लोगों की पहचान करना काफी आसान हो गया है। अब लोग अपना टैलेंट दिखाते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड करते हैं या फिर कोई दूसरा शख्स लोगों के हिडन टैलेंट का वीडियो बना लेता है और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देता है। इसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होता है जिसे देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि छोटा लड़का कुछ लोगों के साथ फुटबॉल खेल रहा है। बच्चा गोल करने के लिए जा रहा है और वहीं कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं। मगर इस दौरान वह काफी समझदारी और चालाकी के साथ खेलते हुए फुटबॉल को अपने पास बचाए रखता है और आखिर में बहुत ही आसानी से गोल भी कर देता है। बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी उसकी तारीफ करेंगे जैसे दूसरे लोग कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Omkar_Jaatav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 93 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लड़के के पास स्किल्स हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे बच्चों को मौका मिलना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत टैलेंटेड है। वहीं एक यूजर ने लिखा- हुत शानदार फुटबॉल खेला है।

ये भी पढ़ें-

ये कैसा विचित्र वाहन है! बंदे का ऑटो देखकर तो बहादुर लोगों की भी निकल जाएगी हवा, देखें Video

ट्रेन के लेट होने का एक अनोखा कारण सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, Video देखने के बाद लोग ले रहे हैं मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।