1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई के झोपड़ पट्टी में कमरे का 500 रुपए रेंट देता है डिलीवरी बॉय, रूम बाथरूम से भी छोटा, Video में बताया अपना हाल

मुंबई के झोपड़ पट्टी में कमरे का 500 रुपए रेंट देता है डिलीवरी बॉय, रूम बाथरूम से भी छोटा, Video में बताया अपना हाल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 19, 2024 07:05 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 07:05 pm IST

मुंबई में रहने वाला जोमैटो डिलीवरी बॉय इस शहर में कैसे रहता है, उसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया। वीडियो में लड़का बताता है कि वह एक छोटे से कमरे में रहने के लिए 500 रुपए रेंट देता है।

लड़के ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
लड़के ने शेयर किया वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

कहा जाता है कि मुंबई पैसों वाली की नगरी है। लेकिन इस शहर को हर तबके का आदमी मिलकर चलाता है। यहां आपको हर तरह के लोग मिल जाएंगे। जो महीने के 10 हजार रुपए में भी अपना गुजर-बसर करते हैं और वो लोग भी मिल जाएगे जो महीने के करोड़ों रुपए छापते हैं। जिनके पास थोड़ा कम पैसा है वह फ्लैट्स में रहते हैं और जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है, वे बड़े से बड़े बंगले में रहते हैं। लेकिन मुंबई में एक तबका वह भी है। जो शहर के झोपड़-पट्टी इलाके में भी किराए के कमरे में रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक डिलीवरी बॉय का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जो एक माचिस के डब्बे जितने बराबर छोटे से कमरे में रहता है। लड़का महीने का 500 रुपए रेंट देता है। लेकिन जब आप उसका कमरा देखेंगे तो आपको यह आपके बाथरूम से भी छोटा नजर आएगा। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लड़के ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट @qb__.07 पर शेयर किया है। लड़के ने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया है और अपने कमरे का नजारा दिखाया है। वीडियो में उसने अपने कमरे को दिखाते हुए, वहां पर अपना हाल बताया। लड़का जोमैटो में काम करता है और बताता है कि वह एक कमरे में रहता है, जिसका किराया 500 रुपये है और ये कमरा एक आदमी के हिसाब से रहने लायक है। वीडियो देख आपको हैरानी होगी कि मुंबई में लोग इतने से छोटे कमरे में भी रह रहे हैं और अपनी जिंदगी गुजर-बसर कर रहे हैं। लड़के ने बताया कि वह इस कमरे में रहता है और वह बहुत बीमार रहता है। उसकी बीमारी में उसके घर वालों के बहुत सारे पैसे खर्च हो चुके हैं।

बाथरूम से भी छोटे कमरे में रह रहा है लड़का

लड़के ने आगे बताया कि वह अपने रहने-खाने पर ज्यादा पैसे नहीं खर्च कर सकता। इसलिए वह अभी भी इस छोटे से कमरे में रहता है। लड़का आगे वीडियो में दिखाता है कि वह एक बेहद ही पतली गली से होकर गुजरते हुए एक जगह पहुंचता है। जहां पर ऊपर चढ़ने के लिए एक लोहे की सीढ़ी बनी हुई है। जब लड़का ऊपर पहुंचता है, तब वहां पर वो और उसके साथ 1 और उसका साथी रहते हुए नजर आ रहा है। पूरा कमरा ठसाठस भरा हुआ है। लड़का अपने लिए 50 रुपये की बिरयानी लेकर आया था, जिसे खाने के बाद वह काम पर निकल जाता है। लड़के के इस वीडियो को 30 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। वहीं तमाम लोगों ने कमेंट कर वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

ये भी पढ़ें:

मॉडल नहीं सड़क किनारे खाने का रेहड़ी लगाती है यह लड़की, वायरल Video देख लोग पूछने लगे ठेले का पता

रोमांस से बढ़कर Next Level पर पहुंचा कपल, महिला ने पति को मेट्रो में दिया प्रेग्नेंसी का सबूत, Video Viral

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।