1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के लेट होने का एक अनोखा कारण सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, Video देखने के बाद लोग ले रहे हैं मजे

ट्रेन के लेट होने का एक अनोखा कारण सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, Video देखने के बाद लोग ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 20, 2024 10:30 am IST,  Updated : Jul 20, 2024 10:30 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है जो किन्हीं दो लोगों के बीच में नहीं बल्कि दो सांड के बीच में हो रही है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
दो सांड की लड़ाई के कारण रुक गई ट्रेन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया काफी मजेदार है। यहां सुबह से लेकर शाम तक ना जाने कितने ही ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो आपने भी अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखने के बाद आपको काफी हंसी आई होगी। और अगर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने के लिए मजबूर कर देगा। आइए फिर आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं और इसके साथ ही आपको यह भी बताते हैं कि वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कैसा रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अकसर देखा होगा कि जब भी किसी फाटक के पास से ट्रेन गुजरने वाली होती है तो फाटक को बंद कर दिया जाता है और लोगों को ट्रेन के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अलग ही नजारा देखने को मिला। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो सांड फाटक के पास लड़ते-लड़ते ट्रेन की पटरी तक पहुंच जाते हैं। इसी कारण ट्रेन को भी वहां रुकना पड़ता है। ट्रेन का चालक हॉर्न बजाकर दोनों सांड को हटाने की कोशिश करता है मगर वो दोनों लड़ने में लगे हुए हैं। इसका एक शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन तो आती जाती रहती है लड़ाई नहीं रुकनी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यही कारण बनते हैं यातायात बाधित करने के। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़ाई में बहुत मजा आता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन को भी रोको और लड़ाई को भी रोका। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनकी लड़ाई के लिए ट्रेन भी रुक गई। वहीं कुछ लोग इसे ट्रेन के लेट होने का कारण बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

मुंबई के झोपड़ पट्टी में कमरे का 500 रुपए रेंट देता है डिलीवरी बॉय, रूम बाथरूम से भी छोटा, Video में बताया अपना हाल

मॉडल नहीं, सड़क किनारे खाने का रेहड़ी लगाती है यह लड़की, वायरल Video देख लोग पूछने लगे ठेले का पता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।