1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसा विचित्र वाहन है! बंदे का ऑटो देखकर तो बहादुर लोगों की भी निकल जाएगी हवा, देखें Video

ये कैसा विचित्र वाहन है! बंदे का ऑटो देखकर तो बहादुर लोगों की भी निकल जाएगी हवा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 20, 2024 11:05 am IST,  Updated : Jul 20, 2024 11:05 am IST

एक शख्स ने अपनी ऑटो को ऐसा खतरनाक लुक दिया जिसे अगर आपने रात को देख लिया तो डर के मारे आपकी भी हालत खराब हो सकती है। अभी उस ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान का सिर घूम जाता है। यह बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुगाड़ से जुड़े हुए कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के अजीब और अनोखे जुगाड़ के बारे में पता चलता है। कभी कोई घर में सीमेंट और ईंट से वाशिंग मशीन बना देता है तो कोई स्कूटर को एक लिफ्ट की तरह बना देता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अनोका ऑटो देखने को मिला है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने सड़कों पर चलते हुए ऑटो को देखा ही होगा। तीन पहिए वाले इस वाहन में सभी ने सफर किया होगा। अभी सोशल मीडिया पर इसी वाहन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल एक शख्स ने अपने ऑटो को पूरी तरह से मॉडिफाई कर दिया है। उसने पहिए और हैंडल को छोड़कर बाकी सब बदल दिया है और ऊपर से एक खोपड़ी को फिट कर दिया है। रात को इस वाहन को देखने के बाद अच्छे खासे लोगों को डर लगने लगेगा क्योंकि आमतौर पर किसी ने भी ऐसा वाहन नहीं देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nitinumbaranikar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये कैसा विचित्र वाहन है, सारथी रथ रोको नहीं तो हम कूद जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इसको लेकर रात में मत निकलना। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारे देश में वैज्ञानिकों की कमी नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इस कारीगर को 21 तोपों की सलामी दी जाए।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के लेट होने का एक अनोखा कारण सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, Video देखने के बाद लोग ले रहे हैं मजे

मुंबई के झोपड़ पट्टी में कमरे का 500 रुपए रेंट देता है डिलीवरी बॉय, रूम बाथरूम से भी छोटा, Video में बताया अपना हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।