1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चूहे की ऐसी हरकत तो मजबूत आदमी को भी डरने पर मजबूर कर दे, Video देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट

चूहे की ऐसी हरकत तो मजबूत आदमी को भी डरने पर मजबूर कर दे, Video देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 12, 2024 09:04 am IST,  Updated : Jul 12, 2024 09:04 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बड़ा ही मजेदार है। यहां दिनभर कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रो नहीं कर पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपके फीड में भी ऐसे फनी वीडियो आते ही होंगे। और अगर नहीं आते हैं तो कोई बात नहीं, आज हम आपके एक मजेदार वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में एक चूहे की अनोखी और मजेदार करतूत देखने को मिल रही है। लेकिन अगर उसने यह करतूत आधी रात को की तो डर के मारे लोगों की हालत भी खराब हो सकती है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें एक चूहा अजीब हरकत करते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक चूहे ने किसी स्टील के बर्तन को अपने दांतों से पकड़ा हुआ है और उसे लेकर कूद रहा है। चूहा जैसे ही कूदता है, वह बर्तन जमीन पर लगता है जिससे आवाज आती है। चूहा एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार इसी तरह कूदते हुए नजर आता है। अब आधी रात को जब भी कोई ऐसी आवाज सुनेगा और उसे दिखाई कुछ नहीं देगा तो डर के मारे उसकी हालत तो खराब होगी ही। और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर Deputy Collector संजय कुमार ने अपने अकाउंट @dc_sanjay_jas से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे चूहे तो रात में किसी को हार्ट-अटैक ही करवा दें!' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सर ये चूहा नहीं है घर का दुश्मन है। दूसरे यूजर ने लिखा- चूहा बर्तन भी चोरी करने लगे। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

Video: गुलाब को भी नहीं छोड़ा और बना दिए उसके पकौड़े, लोग बोले- 'पाप लगेगा पाप'

सड़क पर पेट्रोल डालकर लड़की ने लगाई आग और बीच में करने लगी डांस, वायरल हुआ खौफनाक Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।