1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्तों पर नहीं था भरोसा तो शख्स ने खाने को ताले में किया बंद, Video देखकर लोग ले रहे हैं मजे

दोस्तों पर नहीं था भरोसा तो शख्स ने खाने को ताले में किया बंद, Video देखकर लोग ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2024 11:50 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 12:07 pm IST

एक शख्स ने खाने के दोस्तों से बचाने के लिए ऐसी तगड़ी सुरक्षा दी जिसे देखने के बाद आप हिल जाएंगे। इसका Video सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी मजेदार जगह है। यहां दिनभर मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस के फनी वीडियो वायरल होते हैं तो कभी सड़क पर हुई अचानक ऐसी घटना का वीडियो वायरल हो जाता है जिसे देखने के बाद लोगों को हंसी आ जाती है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप जोर-जोर से हंसने लगेंगे। आइए फिर कोई देरी किए बिना आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आप सोचिए कि आपने काफी मेहनत करके अपने पसंद का खाना बनाया है। मगर किसी काम के कारण आपको कहीं जाना पड़ गया। आप जब अपना काम खत्म करके वापस कमरे में पहुंचते हैं तो देखते हैं कि सारा खाना आपके दोस्त चट कर गए हैं। ऐसे में आपको कैसा लगेगा? ऐसी स्थिति ना हो इसलिए एक शख्स ने गजब की तरकीब लगाई। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स किचन में पहुंचता है और बर्तन उठाकर खाना देखने की कोशिश करता है। मगर ऐसा करने में वो फेल हो जाता है क्योंकि उसके दूसरे दोस्त ने दो तरफ ताला लगाकर पतीले को लॉक कर दिया है। उसका ढक्कन सिर्फ इतना उठ रहा है जिससे दिख जाए कि अंदर क्या है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर navazish_alvi_8077 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे भाई उसकी तरी निकाल ले। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है खाने में अमृत बना है। तीसरे यूजर ने लिखा- Z+ सुरक्षा। चौथे यूजर ने लिखा- भाई जितना खुल रहा है, तू उतने में से नमक और मिर्ची डाल दे। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई चिकन लग रहा है, ताला तोड़ दे।

ये भी पढ़ें-

इन चचा की नजर में शायद Hygiene जैसा कुछ होता ही नहीं, Video आप सभी को देगा एक जोर का झटका

बहुत बदनाम हैं Thar वाले! भाई ने सीट बेल्ट लगाया फिर भी कट गया चालान, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।