1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. ऐसा हेवी ड्राइवर कभी देखा है! रेस लगाते हुए खंभे पर ही चढ़ा दी Thar, होश उड़ा देगा Video

ऐसा हेवी ड्राइवर कभी देखा है! रेस लगाते हुए खंभे पर ही चढ़ा दी Thar, होश उड़ा देगा Video

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 09, 2024 10:31 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 11:01 am IST

हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक थार बिजली के पोल पर चढ़ गई है। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रेस लगाते हुए खंभे पर चढ़ा दी थार।- India TV Hindi
रेस लगाते हुए खंभे पर चढ़ा दी थार। Image Source : INDIA TV

गुरुग्राम: शहर में रईसजादों को एक बार फिर स्टंट करना भारी पड़ गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार खंबे पर चढ़ी हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में रईसजादों के स्टंट की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां अनियंत्रित होकर उनकी तेज रफ्तार थार खंबे के साथ अटक गई है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके बावजूद गाड़ी की कंडीशन देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गाड़ी की रफ्तार कितनी रही होगी।

थार से कर रहे थे स्टंट

बता दें कि ये पूरी घटना गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की है। यहां एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां पर एक थार बिजली के पोल पर चढ़ गई। घटना के बाद वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ रईसजादे थार गाड़ी में स्टेंट कर रहे थे। इसी दौरान एक और कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद इसकी थार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल पर चढ़ गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।

बिजली के पोल पर चढ़ गई थार

थार गाड़ी बिजली के पोल पर इस तरह चढ़ी कि इसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। बिजली के खंबे पर चढ़ी थार को लेकर देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पुलिस ने इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को बिजली के पोल से उतारा गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर आस-पास काफी भीड़ मौजूद है। वहीं अगल-बगल से गुजर रहे लोग भी इस हादसे को देखकर हैरान हैं। तो कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने फोन में वीडियो बना रहे हैं। (इनपुट- सुनील कुमार)

यह भी पढ़ें- 

कश्मीर टाइगर्स ने ली सेना के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी, जैश से है कनेक्शन

Fact Check: क्या लोकसभा चुनाव 2024 में पुष्कर सिंह धामी ने बांटे पैसे? जानें क्या है पूरा सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।