1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहुत बदनाम हैं Thar वाले! भाई ने सीट बेल्ट लगाया फिर भी कट गया चालान, देखें Video

बहुत बदनाम हैं Thar वाले! भाई ने सीट बेल्ट लगाया फिर भी कट गया चालान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2024 10:14 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 10:14 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक थार चालक नजर आ रहा है सीट बेल्ट तो लगाया था मगर दूसरी गलती के लिए उसका चालान कट गया।

Screen Grab- India TV Hindi
कांच में ब्लैक फिल्म लगवाने के कारण कट गया चालान Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां हर तरह का वीडियो वायरल होता रहता है। डांस से लेकर लड़ाई तक, टैलेंट से लेकर अजीब हरकत तक, खतरनाक स्टंट से लेकर चालान कटने तक, हर तरह का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होता रहता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थार चालक का चालान कटता हुआ नजर आ रहा है। वैसे उसने बचने के लिए सीट बेल्ट लगाया हुआ है मगर उसका चालान जिस चीज के लिए कटता है, उसका अंदाजा उसे भी नहीं था। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आखिर शख्स का क्यों कटा चालान?

वायरल हो रहे वीडियो को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सामने से एक थार चलती हुई आ रही है। वहीं एक ट्रैफिक पुलिसवाला हाथ दिखाकर उसे रोकता है। इस दौरान पुलिसवाला कहता है, 'Thar वाले सीट बेल्ट लगाते हैं या नहीं। बहुत बदनाम हैं थार वाले।' इसके बाद गाड़ी रुकती है तो नजर आता है कि चालक उसके दोस्त, दोनों ने सीट बेल्ट लगाया हुआ है। फिर ट्रैफिक पुलिसवाला उसे कार के कांच को ऊपर करने के लिए बोलता है। कांच ऊपर होते ही पता चल जाता है कि उस पर ब्लैक फिल्म लगी हुई है जो ट्रैफिक के नियमों के खिलाफ है। चालक मना करता है तो ट्रैफिक पुलिस वाला कहता है, 'है है, अब तो चालान हो जाए अब।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर besties_foreveerr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई तू जो भी कर चालान तो होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- 30% टिंट अलाउड है भाई लोग। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

Video: वैन का टायर हुआ पंचर तो शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, तरकीब देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

डांस के लिए इतना डेडिकेशन भी अच्छी बात नहीं है, चलती बाइक पर प्रैक्टिस करती बच्ची का Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।