1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मान गए गुरू! बंदे की स्किल देख खुद Anand Mahindra हुए हैरान, Video वायरल हुआ तो लोगों ने रख दी अजीब मांग

मान गए गुरू! बंदे की स्किल देख खुद Anand Mahindra हुए हैरान, Video वायरल हुआ तो लोगों ने रख दी अजीब मांग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 13, 2023 04:13 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 04:13 pm IST

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने उनके खुद के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो देखने वाले लोग भी ड्राइवर के स्किल की तारीफ कर रहे हैं।

Viral- India TV Hindi
ऐसा ड्राइविंग स्किल देख आनंद महिंद्रा भी हुए हैरान Image Source : SCREEN GRAB

Anand Mahindra को तो आप जानते ही होंगे। जी हां वही महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन। आनंद महिंद्रा अपने बिजनेस के अलावा सोशल मीडिया पर भी ध्यान देते हैं और उन्हे जब भी कुछ ऐसा नजर आता है जो उनके मन को भाता है, वो उसे शेयर जरूर करते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। हैरानी वाली बात यह है कि इस वीडियो को देखने के बाद खुद आनंद महिंद्रा हैरान हो गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर गोली की रफ्तार से वायरल हो रहा है।

वीडियो ने किया सबको हैरान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। वीडियो में दो शख्स विपरीत दिशा से अपनी गाड़ी लेकर आते हैं लेकिन सड़क इतनी पतली है कि दोनों गाड़ियां एक बार में पास नहीं हो सकती हैं। इसके बाद महिला अपनी गाड़ी को साइड में करते हुए लड़के से कहती है कि जितनी जगह बची है, उसी में अपनी गाड़ी को पास करो। लड़का हैरान हो जाता है क्योंकि उतनी कम जगह में गाड़ी पास नहीं हो सकती थी। लेकिन इसके बाद वह अपना टैलेंट दिखाता है। साइड के पहाड़ पर वह शख्स कार के दो पहिए चढ़ा देता है और धीरे-धीरे करते हुए अपनी गाड़ी को वहां से निकाल लेता है। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया कि आखिर इसने ऐसा कैसे कर लिया। 

लोगों का कैसा रहा रिएक्शन

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या...अच्छा ठीक है, मुझे लगता है कि बहस करने से अच्छा यही है। लेकिन जैसा कहा जाता है, इसे अपने घर पर ट्राई ना करें।'

बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 66 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने आनंद महिंद्रा से अजीब मांग करने लगे। एक यूजर ने लिखा- हमें ये वाला फीचर Thar में चाहिए सर। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे यकीन है कि महिंद्रा कार ऐसा कर सकती है। एक और यूजर ने लिखा- आनंद सर प्लीज ऐसा एक सीन क्रिएट कीजिए और उसका वीडियो पोस्ट करें।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

देखें उस मोमेंट का Video, जब सदन में सांसदों के बीच दर्शक दीर्घा से कूद गए दो शख्स

Video: पानी की एक बोतल बन गई फ्लाइट में क्लेश का कारण, लोग ले रहे लड़ाई के मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।