1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देखें उस मोमेंट का Video, जब सदन में सांसदों के बीच दर्शक दीर्घा से कूद गए दो शख्स

देखें उस मोमेंट का Video, जब सदन में सांसदों के बीच दर्शक दीर्घा से कूद गए दो शख्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 13, 2023 03:18 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 03:18 pm IST

संसद में चल रही प्रक्रिया के दैरान अचानक दो शख्स लोकसभा के चैंबर में पब्लिक गैलरी से कुद गए। इसके बाद एक शख्स लोकसभा की बेंचों पर खड़े होकर कूदने लगा तो वहीं दूसरे बंदा एक गैस को स्प्रे करता हुआ नजर आया।

संसद में बेंच पर उछलता हुआ अज्ञात व्यक्ति- India TV Hindi
संसद में बेंच पर उछलता हुआ अज्ञात व्यक्ति Image Source : INDIA TV

दो अज्ञात शख्स ने अचानक संसद की सुरक्षा को तोड़ते हुए बुधवार यानी 13 दिसंबर 2023 को गैलरी से लोकसभा के सदन में कूद गए। इस दौरान लोकसभा में कार्यवाही चल रही थी। दोनों शख्स के कूदते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और सदन को स्थगित कर दिया गया। हालांकि संसद में इस तरह प्रदर्शन करने वालों दोनों शख्स को पकड़ लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के अधिकरी ने बताया कि, उन्होंने प्रदर्शन करने वाले दो शख्स को ट्रांसपोर्ट भवन के सामने से गिरफ्तार किया है। ये दोनों वहां कलर स्मोक के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना संसद के बाहर हुई।

अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बात

कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि, दोनों प्रदर्शनकारियों को सदन के मेंबर्स ने पकड़ लिया है। दोनों शख्स अचानक गैलरी से लोकसभा के सदन में कूद गए। उन दोनों के पास आंसू गैस के कनस्तर भी थे। दोनों ने यह हरकत तब की जब सदन में शून्यकाल चल रहा था। एक शख्स लोकसभा के बेंच पर कूद रहा था तो दूसरा गैलरी से गैस स्प्रे कर रहा था।

उन्होंने आगे बताया कि, यह निश्चित तौर पर सुरक्षा का उल्लंघन है क्योंकि आज हमने 2001 में हुए संसद हमले के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों की बरसी मनाई है।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने लिखा, 'दो युवकों को संसद गैलरी के अंदर कनस्तरों से पीले रंग की गैस छोड़ते हुए देखा। सासंद इन लोगों को पकड़ने के लिए दौड़े। एक व्यक्ति कुछ नारे भी लगा रहा था। यह घटना नए संसद भवन की सुरक्षा वाले पहलू पर सवाल उठाता है।'

ये भी पढ़ें-

VIDEO: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, 2 अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे, मची अफरातफरी

Video: लोकसभा में जिस सांसद के पास कूदे दोनों शख्स, उन्होंने बताया दिल धड़काने वाला एक-एक मोमेंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।