1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बंदर के हाथ में बंदूक थमाकर शख्स ने कर दी गलती, इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

Video: बंदर के हाथ में बंदूक थमाकर शख्स ने कर दी गलती, इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 12, 2024 06:49 am IST,  Updated : Jul 12, 2024 06:49 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो को पुराना बताया जा रहा है जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कब क्या नजर आ जाए, आप पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर रोज कुछ नया और अनोखा वीडियो वायरल होता ही रहता है। इंस्टाग्राम हो या फिर ट्विटर हो, हर प्लेटफॉर्म पर डांस, लड़ाई समेत तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी तो पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। अभी एक ऐसा ही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग अपने हाथों में बंदूक लिए खड़े हैं और उनके सामने एक बंदर खड़ा है। सभी उस बंदर से मजे ले रहे हैं और एक शख्स इसको कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। अचानक एक शख्स अपनी बंदूक को बंदर के हाथ में दे देता है जो उसकी बड़ी गलती होती है। इसके बाद बंदर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर देता है। सभी लोगों की किस्मत अच्छी थी कि बंदर ने जमीन पर फायरिंग की और वे सभी बच गए। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बच गए वरना सबकी पेटियां बना देता।' वहीं वीडियो पर टेक्स्ट के जरिए लिखा है, 'यह क्लिप कभी पुराना नहीं हो सकता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

घड़ियाल को छेड़ना शख्स को पड़ गया भारी, खौफनाक Video देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

अजय देवगन जैसा स्टंट करने की कोशिश में चचा की लग गई वाट, Video में दिखा भयानक हादसा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।