1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घड़ियाल को छेड़ना शख्स को पड़ गया भारी, खौफनाक Video देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

घड़ियाल को छेड़ना शख्स को पड़ गया भारी, खौफनाक Video देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 11, 2024 06:44 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 06:44 pm IST

एक शख्स ने ना जाने क्या ही सोचा और घड़ियाल को छेड़ने के लिए पहुंच गया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
घड़ियाल को परेशान कर रहा था लेकिन अगले ही पल मिल गई सबक Image Source : SOCIAL MEDIA

इस संसार में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। कुछ जानवर इतने शांत होते हैं कि लोग उन्हें पालतू बनाकर अपने घर में भी रखते हैं। कुछ जानवर थोड़े आक्रामक होते हैं मगर उन्हें भी लोग पालतू जानवर बना लेते हैं। लेकिन प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे जानवर भी दिए हैं जिनसे अगर इंसान दूर ही रहे तो उसकी भलाई होगी। ऐसे जावनरों की लिस्ट में शेर, तेंदुआ, सांप, मगरमच्छ, घड़ियाल जैसे जानवर शामिल होते हैं। अगर इन जानवरों ने इंसान पर हमला कर दिया तो इंसान का बचना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही एक खतरनाक जानवर से एक शख्स ने पंगा ले लिया और फिर जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घड़ियाल ने लगा दी क्लास

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी तालाब के किनारे एक घड़ियाल लेटा हुआ है। उस घड़ियाल को छेड़ने के लिए एक शख्स वहां पहुंच जाता है और उसकी आंखों के सामने अपना हाथ करके उसे परेशान करने लगता है। घड़ियाल गुस्से में उसकी तरफ बढ़ता है। पहली बार तो वह अपने हाथ को खींच लेता है मगर दूसरी बार थोड़ी देरी हो जाती है और घड़ियाल उसके हाथ को अपने दांतों से पकड़ लेता है। इसके बाद काफी मुश्किल से वो अपने हाथ को छुड़ा पाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर top_tier_wilderness नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये बेवकूफ है। दूसरे यूजर ने लिखा- जो किया उसका नतीजा भुगतना पड़ा। तीसरे यूजर ने लिखा- बेवकूफ आदमी ने क्या बेवकूफी की। वहीं एक यूजर ने लिखा- घड़ियाल से कभी पंगा नहीं लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

अजय देवगन जैसा स्टंट करने की कोशिश में चचा की लग गई वाट, Video में दिखा भयानक हादसा

Video: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट दे रही थी लड़की, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोटपोट हो जाएंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।