1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: धान की रोपाई के समय गर्मी से बचने के लिए दो लोगों ने किया अनोखा जुगाड़

Video: धान की रोपाई के समय गर्मी से बचने के लिए दो लोगों ने किया अनोखा जुगाड़

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 11, 2024 02:31 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 02:31 pm IST

अभी दो तेजस्वी लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका दिमाग देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कमी नहीं है। और उसमें भी जब बात भारत की आती है, तो भारतीयों का जुगाड़ देखने के बाद तो हर कोई हैरान ही होता है। हमारे देश के हर इलाके और मोहल्ले में आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जो जुगाड़ करने में माहिर होते हैं। ऐसे ही लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही गजब का जुगाड़ देखने के मिला। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप दो मिनट तक समझ ही नहीं आएगा कि क्या चल रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे हैं। मगर इस दौरान दोनों काफी झुके हुए हैं और उनके पीठ पर कुछ रखा हुआ है। काफी देर तक देखने के बाद समझ में आया कि दोनों ने अपनी पीठ पर सोलर प्लेट रखा हुआ है और नीचे एक-एक पंखा जोड़ा हुआ है। अब सोलर प्लेट धूप से चार्ज होकर बिजली बनाती है और उस बिजली से उनका पंखा चलता है। वीडियो में एक शख्स का पंखा चलता हुआ नजर आता है मगर दूसरे शख्स का पंखा बंद दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Pratiksha708 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक नहीं चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल की खोज है। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया का जवाब नहीं। चौथे यूजर ने लिखा- इंडिया सिर्फ legends के लिए है।

ये भी पढ़ें-

इंडिया वालों ने स्पाइडर मैन को भी काम पर लगा दिया! मजेदार Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

भोज जिंदाबाद! घुटने तक भरे पानी के बीच बारात का खाना खाने के लिए पहुंचे लोग, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।