1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी वाली दीदी ये आपने क्या किया! सड़क पर चलते लड़के को पीछे से लड़की ने मारी टक्कर, Video हो गया वायरल

स्कूटी वाली दीदी ये आपने क्या किया! सड़क पर चलते लड़के को पीछे से लड़की ने मारी टक्कर, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 06:38 pm IST

एक लड़की जो स्कूटी चला रही होती है, उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि लड़की ने एक लड़के को टक्कर मार दी।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की ने स्कूटी से लड़के को मारी टक्कर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ तो वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करती लड़कियों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी फालतू बात पर लड़ते लड़कों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। पब्लिक प्लेस पर रील बनाते और अश्लील हरकत करते लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं और अजीब हरकत करते लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी स्कूटी चलाती एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी चलाते हुए कहीं जा रही है। कुछ दूर जाने के बाद लड़की अपनी स्कूटी का राइट साइड वाला इंडिकेटर ऑन कर लेती है मगर वो सीधे ही जाती है। तभी आगे एक कार के बगल में एक लड़का जाता नजर आता है जिसको लड़की पीछे से टक्कर मार देती है। लड़की अपनी स्कूटी में ब्रेक नहीं मारती है और लड़के से टकरा जाती है। इतना ही नहीं इसके बाद खुद उठने के चक्कर में स्कूटी उस लड़के के ऊपर ही गिरा देती है। इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Dilmaangemore1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्कूटी वाली दीदी दिखे तो सड़क से 2 किलोमीटर दूर भाग जाना। एक भाई की हड्डियां तोड़ दी दीदी ने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग लड़की से मजे ले रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लड़की को कोई गलती नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे दीदी अभी सीख रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़कियों का स्कूटी से कुछ पुराना संबंध रहा है, नासा वाले रिसर्च कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- गलती लड़के की है, वो रोड पर क्यों चल रहा था।

ये भी पढ़ें-

पानी में डूबी पटरियों पर धीमी रफ्तार में चलती दिखी मुंबई की लोकल ट्रेन, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ऑटो वाले चचा ने अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी से हर किसी को किया दंग, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।