1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुलडोजर पर दूल्हे राजा की दिखी बारात तो देखने वालों की लग गई भीड़, Video जमकर हुआ वायरल

बुलडोजर पर दूल्हे राजा की दिखी बारात तो देखने वालों की लग गई भीड़, Video जमकर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2024 03:47 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 03:53 pm IST

एक दूल्हे की बारात ने देखने वाले हर इंसान को हैरान कर दिया क्योंकि इस बार बारात में दूल्हा किसी महंगी गाड़ी या फिर घोड़ी पर नहीं बल्कि बुलडोजर पर बैठा हुआ नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने आजतक ना जाने कितने ही बारात देखे होंगे और कितने ही बारात में नाचते हुए शामिल भी हुए होंगे। हर बारात की अपनी एक अलग बात होती है जो उसे खास बनाती है। लेकिन हर बार एक चीज काफी कॉमन सी दिखी होगी। हर बारात में दूल्हा या तो किसी गाड़ी में बैठा होगा या फिर किसी घोड़ी या रथ में बैठा हुआ नजर आया होगा। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक अनोखी बारात का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का बताया जा रहा है। गली से बारात जब जाती हुई दिखी तो देखने वाले बस देखते ही रह गए। आइए आपको इस स्पेशल बारात के वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

दूल्हे की जब भी बारात निकलती है तो वह घोड़ी पर सवार होता है या किसी महंगी गाड़ी में बैठा हुआ नजर आता है। कुछ दूल्हे घोड़ी वाले रथ पर भी नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी दूल्हे को बुलडोजर पर बैठकर बारात ले जाते हुए देखा है। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा ही नजारा दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बारात जा रही है जहां सबसे आगे सजा हुआ बुलडोजर नजर आ रहा है। बुलडोजर पर दूल्हे राजा बैठे हुए हैं और मस्त डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनकी दुल्हन भी बैठी हुई नजर आ रही है। इसका मतलब यह है कि वायरल हो रहा वीडियो शादी के बाद वापस जा रही बारात का है। ऐसी अनोखी बारात शायद ही किसी ने देखी होगी और इसी को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर अलग-अलग अकाउंट से काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि बारात का वीडियो गोरखपुर का है। इस अनोखी बारात ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ काफी खींचा हुआ है।

ये भी पढ़ें-

डंपर चालक का पीछा कर रही थी पुलिस मगर फिर भी उसे पकड़ नहीं पाई, Video में दिखी शख्स की चालाकी

मार्केट में आया ऐसा छाता जिसे देख सिंगल लोगों का टूट जाएगा दिल, Video देखकर लोग कर रहे हैं रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।