1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डंपर चालक का पीछा कर रही थी पुलिस मगर फिर भी उसे पकड़ नहीं पाई, Video में दिखी शख्स की चालाकी

डंपर चालक का पीछा कर रही थी पुलिस मगर फिर भी उसे पकड़ नहीं पाई, Video में दिखी शख्स की चालाकी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2024 03:01 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 03:01 pm IST

कुछ पुलिसवाले अपनी गाड़ी में एक डंपर वाले का पीछे कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए डंपर वाले ऐसा दिमाग लगाया जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर राज्य में कानून व्यवस्था को अच्छे से चलाने और अपराध को कंट्रोल किया जा सके, इसके लिए पुलिस को वहां तैनात किया जाता है। पुलिस चारों तरफ अपनी नजर बनाए हुए होती है और गलत काम करने वालों को पुलिस पकड़ती है। कई बार चोर और अपराधी शातिर होते हैं तो पुलिस अपना दिमाग लगाकर उसे पकड़ने का काम करती है। लेकिन फिर भी कभी-कभी चोर और अपराधी ज्यादा शातिर होते हैं और अपने दिमाग का इस्तेमाल करके पुलिस से बच जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में हुआ जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक गली में अचानक एक डंपर आती है जिसपर मिट्टी लदा हुआ है। उस डंपर का पीछा करते हुए पुलिस भी आती है। डंपर चालक अचानक अपनी गाड़ी को रोकता है और वहां कुछ मिट्टी गिरा देता है। पुलिसवाला अपनी गाड़ी से उतरकर उसे पकड़ने जाता है मगर इतने में डंपर चालक अपनी गाड़ी लेकर आगे भाग जाता है। और गली में मिट्टी के गिरने के कारण पुलिस की गाड़ आगे नहीं जा पाती है। इस तरह पुलिस वाले पीछा करने के बाद भी उस डंपर चालक को नहीं पकड़ पाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- मैं फिर से कहता हूं कि इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- कानून के हाथ में नहीं आया। तीसरे यूजर ने लिखा- पढ़ा-लिखा ड्राइवर। चौथे यूजर ने लिखा- इसने प्रोफेसर से टिप्स लिए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- टोल टैक्स देने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

ये भी पढ़ें-

मार्केट में आया ऐसा छाता जिसे देख सिंगल लोगों का टूट जाएगा दिल, Video देखकर लोग कर रहे हैं रिएक्ट

ये बंदर तो बड़ा घूसखोर निकला, महिला से घूस लेने का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।