1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पानी से भरी ट्रेन की पटरियों में तैरती दिखी मछलियां, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

पानी से भरी ट्रेन की पटरियों में तैरती दिखी मछलियां, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2024 11:35 am IST,  Updated : Jul 10, 2024 11:49 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में कुछ मछलियां ट्रेन की पटरियों में तैरती हुई नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इंस्टाग्राम और ट्विटर, ये दोनों सोशल मीडिया के ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां पर आपको कब कैसा वीडियो दिख जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी बरसात का मौसम चल रहा है तो हर जगह जलभराव से जुड़े हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखा और लोगों को हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो को देखने के बाद निश्चित ही हैरत में पड़ जाएंगे। आइए फिर देरी किस बात की है, आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक रेलवे स्टेशन की पटरियां नजर आ रही हैं। पटरियों में पानी भरा हुआ है। पानी इतना ज्यादा है कि ट्रेन की पटरियां उसमें डूबी हुई हैं मगर पानी काफी साफ है जिस कारण पटरियां अच्छे से नजर आ रही हैं। और इसी कारण उस पानी में तैरती हुई मछलियां भी नजर आ रही हैं। जी हां, ट्रेन की पटरियां जो पानी में डूबी हुई हैं, उसमें मछलियां तैरती हुई नजर आ रही हैं। ये मछलियां कहां से आई, इसकी जानकारी नहीं है। मगर ट्रैक पर मछलियों के होने से ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये ट्रेन का इंतजार कर रही हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- प्लीज कह दो कि ये AI जनरेटेड है। दूसरे यूजर ने लिखा- पहली बरसात में मछलियां अंडे छोड़ती हैं जो हर जगह खेत तालाब जहां पानी मिले भागती रहती हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हमने तो जापान को ओवरटेक कर दिया। चौथे यूजर ने लिखा- ओ भाई ये क्या देख लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये यहां कैसे आईं?

ये भी पढ़ें-

ट्रक ड्राइवर ने हेल्पर की निकाली भर्ती, Qualification सुनकर कमेंट सेक्शन में कूद पड़े लोग

Video: पाकिस्तान के बंदे ने Keyborad से चलाई Alto कार, लोग बोले- भाई बम बनाते-बनाते तुमलोगों ने ये भी सीख लिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।