1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भंडारे में पूड़ी बेलते दिखा Spiderman, लोगों ने कहा- "लगता है अंकल बेन की तेरहवीं है"

भंडारे में पूड़ी बेलते दिखा Spiderman, लोगों ने कहा- "लगता है अंकल बेन की तेरहवीं है"

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 09, 2024 09:04 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 09:04 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्पाइडर मैन का कॉस्ट्यूम पहने एक शख्स पूड़ी बेलते नजर आ रहा है।

पूड़ी बेलते हुए स्पाइडर मैन- India TV Hindi
पूड़ी बेलते हुए स्पाइडर मैन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर स्पाइडर मैन बने एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स स्पाइडर मैन वाली ड्रेस पहनकर भंडारे में पूडियां बेल रहा है। स्पाइडर मैन के साथ कुछ और लोग भी खाना बनाते दिख रहे हैं। वहीं, स्पाइडर मैन के बगल में एक महिला भी बैठी हुई है और वह भी पूडियां बेल रही है। साथ में वह स्पाइडर मैन को पूडियां बेलते देख मुस्कुरा रही है। दूसरी तरफ लोग खाने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।

वीडियो देख लोगों ने स्पाइडर मैन के खूब लिए मजे 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @aapka_Spidermannn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 65 लाख लोगों ने देखा और 5 लाख लोगों ने लाइक किया है। जबकि तमाम लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुनिया बचाने से घर नहीं चलता। दूसरे ने लिखा- अंकल बेन की तेरहवीं पर स्पाइडर मैन। तीसरे ने लिखा- आज कमाइंगा तो ही कल बैठकर खाइंगा। ऐसे ही हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और इस देसी स्पाइडर मैन के खूब मजे ले रहे हैं।

स्पाइडर मैन के कई और वीडियो भी हो चुके हैं वायरल

स्पाइडर मैन के कॉस्ट्यूम दिख रहे इस शख्स का नाम आदर्श पांडेय है और वह लखनऊ का रहने वाला है। आदर्श इंस्टाग्राम पर @aapka_Spidermannn नाम के इस अकाउंट पर कई और भी वीडियो शेयर कर चुके हैं। जिसमें स्पाइडर मैन कभी मजदूरी करते तो कभी खेत से जानवरों को भगाते देखा जा सकता है। कुछ दिन पहले स्पाइडर मैन का एक वीडियो और वायरल हो रहा था, जिसमें वह ठेला खिंचते नजर आ रहा था। ऐसे ही सेपाइडर मैन के इस पेज पर कई और मजेदार वीडियो भी शेयर किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

पैसों में आग लगाना इसे कहते हैं, नोटों की गड्डियों को बॉर्नफायर में फेंकते दिखा शख्स, Video देख घूमा लोगों का दिमाग

इस शख्स के पास है इतना पैसा कि घर के बाहर कूड़े की तरह पड़ा रहता है कैश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।