1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया को बचाने से पेट नहीं भरता भाई साहब, चूल्हे पर रोटी पकाते इंडियन स्पाइडर-मैन का Video हुआ वायरल

दुनिया को बचाने से पेट नहीं भरता भाई साहब, चूल्हे पर रोटी पकाते इंडियन स्पाइडर-मैन का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 03:38 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो दिखा जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में स्पाइडर-मैन रोटी पकाते हुए नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
छत पर रोटी बनाते हुए दिखा स्पाइडर-मैन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में कोई अपना छिपा टैलेंट दिखाता हुआ नजर आता है तो किसी वीडियो में लड़ते हुए लोग नजर आते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसका कंटेंट सबसे अनोखा है। वीडियो देखने के बाद आप एक बार हंसना शुरू करेंगे तो कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा। अब वीडियो में क्या नजर आया, आइए आपको वो बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

स्पाइडर-मैन को तो आप सभी जानते ही होंगे। स्पाइडर-मैन मार्वल कॉमिक्स का एक काल्पनिक सुपर हीरो है। इस करैक्टर पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि स्पाइडर-मैन काफी फेमस करैक्टर है। इसी करैक्टर का कॉस्ट्यूम पहने एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि यह भारतीय स्पाइडर-मैन भरी दोपहर में छत पर बैठकर रोटी पका रहा है। वीडियो के जरिए बताया गया है कि यह जयपुर का है। वीडियो में छोटे शब्दों में 'जयपुर का स्पाइडर-मैन' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Bhai_saheb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शादी के बाद स्पाइडर-मैन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- स्पाइडर मैन होम कुकिंग। दूसरे यूजर ने लिखा- ये स्पाइडर मैन मम्मी नॉट एट होम है। वहीं कई यूजर्स इमोजी शेयर करते हुए मौज ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

दो भैंसों पर सवारी करते दिखा डॉगी, Video में कुत्ते का भौकाल देख सन्न रह गए लोग

प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका की बेरहमी से कर दी हत्या, लाइव मर्डर का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।