1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैसों में आग लगाना इसे कहते हैं, नोटों की गड्डियों को बॉर्नफायर में फेंकते दिखा शख्स, Video देख घूमा लोगों का दिमाग

पैसों में आग लगाना इसे कहते हैं, नोटों की गड्डियों को बॉर्नफायर में फेंकते दिखा शख्स, Video देख घूमा लोगों का दिमाग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 09, 2024 08:02 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 08:02 pm IST

कोई शख्स कितना अमीर हो सकता है। इसकी एक बानगी इस वीडियो में देखने को मिला, जहां एक शख्स अपने पैसों को आग के हवाले करते हुए नजर आया।

अपने पैसों को आग के हवाले करते दिखा शख्स- India TV Hindi
अपने पैसों को आग के हवाले करते दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान पैसा कमाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। तब जाकर वह कहीं कुछ पैसे जोड़ पाता है और अपनी और अपने परिवार वालों की जरूरतें पूरी करता है। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए पैसे का कोई मोल नहीं है। वह पैसों को सिर्फ एक कागज का टुकड़ा समझते हैं। उन्हें पैसों की बिल्कुल भी कद्र नहीं होती। 

आग में नोटों की गड्डियों फेंकते दिखा शख्स 

सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह नोटों को गड्डियों को आग के हवाले करते जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने घर के हॉल में खड़ा है। उसने टेबल पर नोटों की गड्डियों का ढेर लगा रखा है। हॉल में बॉर्नफायर के लिए एक भट्टी भी बनाई गई है। जिसमें वह शख्स उन नोटों की गड्डियों को एक-एक कर फेंकते जा रहा है। पैसों में आग लगाना किसे कहते हैं, इस शख्स के वीडियो को देख आप इस बात को अच्छे से समझ सकते हैं।

इसी तरह के वीडियो पोस्ट करते रहता है शख्स

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम फेडर बोल्वानोविच है। फेडर बोल्वानोविच एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर mr.good.luck_ नाम से इस शख्स का अकाउंट है। इस अकाउंट पर ऐसे कई और वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिसमें शख्स पैसों को बर्बाद करते नजर आ रहा है। एक वीडियो में उसने अपने घर के बाहर नोटों को कूड़े की तरह फेंक रखा है। एक अन्य वीडियो में वह अपनी कार में नोटों की गड्डियों का ढेर लगाए कार में घूम रहा है। 

लोगों ने कहा- आग में मत फेंको, हमें दे दो

आग में नोटों को फेंकने वाले वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किए हैं। जहां एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सारे नोट नकली हैं। दूसरे ने लिखा- भाई इन पैसों को आग में क्यों फेंक रहे हो, पैसे ज्यादा काट रहे हैं तो इन्हें मुझे दे दो। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने शख्स से पैसे मांगते हुए लिखा- कुछ पैसे हमें भी दे दो यार। 

 

ये भी पढ़ें:

Video: जंगल में सुनसान सड़क पर आधी रात लड़की ने गाड़ी के आगे बनाई रील, लोगों ने कहा - बारिश में भी इसने आग लगा दी

नदी किनारे जो दिखा उस पर यकीन नहीं कर पाए लोग, Video देख किसी ने कहा 'जलपरी' तो किसी ने...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।