1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नदी किनारे जो दिखा उस पर यकीन नहीं कर पाए लोग, Video देख किसी ने कहा 'जलपरी' तो किसी ने...

नदी किनारे जो दिखा उस पर यकीन नहीं कर पाए लोग, Video देख किसी ने कहा 'जलपरी' तो किसी ने...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 08, 2024 10:35 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 10:56 pm IST

जलपरी क्या सच में होती हैं, ये बात लोगों के लिए आज भी रहस्य बनी हुई है। हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जलपरी देखने को मिली है।

नदी किनारे पत्थर पर आराम करती दिखी जलपरी- India TV Hindi
नदी किनारे पत्थर पर आराम करती दिखी जलपरी Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार सोशल मीडिया पर हमें कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है। जिसकी उम्मीद हमने कभी न की हो। ऐसा वीडियो हमने कभी नहीं देखा होता है। इन वीडियो को देखते ही हमारी उंगलियां और नजरें एक ही जगह टिक जाती हैं। आज कुछ ऐसा ही वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। 

क्या सच में होती हैं जल परियां

अगर आपसे यह कहा जाए कि इस धरती पर जलपरियां भी रहती हैं। तो आप सोचेंगे कि ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलता है। बाकी असल जीवन में जलपरी नहीं होती। लेकिन इस बात को गलत साबित करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नदी किनारे एक जलपरी बैठी हुई है और वह आराम कर रही है। जलपरी एक बड़े से पत्थर पर बैठी दिख रही है। कुछ ही देर बाद वह पत्थरों पर उछलते हुए वापस नदी में चली जाती है। जलपरी को देख दूर से किसी शख्स ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता। हो सकता है कि इस वीडियो को एडिट कर के बनाया गया हो। 

जलपरी देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @spsingh9613 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। जबकि तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर जलपरी होती है और ऐसी होती है तो मुझे नहीं चाहिए। दूसरे ने लिखा- ये वीडियो किसी फिल्म का सीन है। तीसरे ने लिखा- ये तो जलपरी कम और भूत परी ज्यादा लग रही है। 

ये भी पढ़ें:

Video: लो भाई अब मार्केट में आ गए 'वाइब्रेशन बाबा', फूलों के सेज में बैठकर करतब दिखाते Video हुआ वायरल

एक हाथ में माइक लिए गाना गाते हुए चाय बनाते हैं ये अंकल, वायरल Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।