1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: लो भाई अब मार्केट में आ गए 'वाइब्रेशन बाबा', फूलों के सेज में बैठकर करतब दिखाते Video हुआ वायरल

Video: लो भाई अब मार्केट में आ गए 'वाइब्रेशन बाबा', फूलों के सेज में बैठकर करतब दिखाते Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 08, 2024 08:04 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 08:05 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बाबा का वीडियो इन दिनों चर्चा में है। बाबा का नाम वाइब्रेशन बाबा बताया जा रहा है जो फूलों के सेज में समाए के तरह-तरह के करतब दिखा रहा है।

करतब दिखाते बाबा- India TV Hindi
करतब दिखाते बाबा Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में बाबाओं का जलवा ही कुछ और है। हर रोज कोई न कोई नया बाबा चला आएगा और अपनी जादुई शक्तियों से लोगों का दुख हरने का दावा करने लगेगा। ऐसे में अब मार्केट में एक और नए बाबा आ गए हैं। जिनका नाम 'वाइब्रेशन बाबा' है। इस बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह बाबा अपने मुंह से जीभ निकाल कर करतब दिखा रहा है। 

बाबा के करतब दिखाने का स्टाइल हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबा स्टेज पर ढेर सारे फूलों की सेज पर बैठा हुआ है। इस दैरान वह कभी अपनी गर्दन घुमा रहा है तो कभी पूरी बॉडी को वाइब्रेट कर रहा है। वाइब्रेशन बाबा के इस हरकत को देखने के लिए पंडाल में लाखों भक्तों की भीड़ मौजूद है और वह बाबा के जयकारे लगाए जा रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बाबा कभी जोर जोर से सांस लेता है तो कभी आंखों को भींचकर वाइब्रेट होने लगता है। वीडियो में बाबा लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए साफतौर पर दिखाई दे रहा है। लेकिन लोग उसकी भक्ति में अंधे हुए पड़े हैं। 

वीडियो देख लोगों ने बाबा को बताया ढोंगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बाबा को देख तमाम लोग इस बुरा-भला भी बोल रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनके भक्तों को बेवकूफ बता रहे हैं और कह रहे हैं कि अभी हाल में ही एक बाबा की वजह से देश में एक बड़ी घटना घटी और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई फिर भी लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। एक यूजर ने बाबा पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- ऐसे बाबाओं को नीचे उतार कर 100 लाठी मारनी चाहिए। दूसरे ने लिखा- लो बाजार में एक और ढोंगी बाबा आ गया। ऐसे लोगों को सच में बहुत मार पड़नी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

नेता जी की सादगी तो देखिए! 14 साल तक सत्ता पर रहे काबिज, जब हारे तो साइकिल लेकर PMO से निकल पड़े इस देश के पीएम - VIDEO

Video: बाघ को देख डर के मारे कांप उठे पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान, लोगों ने कहा- "बदो-बदी सुना दो, भाग जाएगा"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।