1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बाघ को देख डर के मारे कांप उठे पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान, लोगों ने कहा- "बदो-बदी सुना दो, भाग जाएगा"

Video: बाघ को देख डर के मारे कांप उठे पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान, लोगों ने कहा- "बदो-बदी सुना दो, भाग जाएगा"

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 07, 2024 07:10 pm IST,  Updated : Jul 07, 2024 07:10 pm IST

सोशल मीडिया पर चाहत फतेह अली खान का एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बाघ को देखने के बाद वह डर के मारे सोफे पर दुबक गए।

बाघ को देखकर डर गए चाहत फतेह अली खान- India TV Hindi
बाघ को देखकर डर गए चाहत फतेह अली खान Image Source : SOCIAL MEDIA

'बदो बदी' गाकर पूरी दुनिया में छाए पाकिस्तानी सिंगर और यूट्यूबर चाहत फतेह अली खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चाहत फतेह अली खान एक कमरे में सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। कमरे में एक बाघ भी मौजूद है, जिसके गले में लगे चेन को पकड़े एक शख्स दूसरे सोफे पर बैठा हुआ है। बाघ जैसे ही सिंगर फतेह अली खान की तरफ बढ़ता है वह डर जाते हैं। डरे हुए चाहत फतेह अली खान के एक्सप्रेशन्स देख सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर चाहत फतेह अली खान का इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "चाहत की राहत कुछ समय तक चली गई थी।" दूसरे ने लिखा- "बदो बदी सुना दो, बाघ बेहोश हो जाएगा।" तीसरे ने लिखा- "करोड़ों दिल की जान आज निकलते निकलते बच गई।"

चाहत फतेह अली खान के कोलैब वीडियो ने मचाई सनसनी

हाल में चाहत फतेह अली खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसमें वह तेंगे-तेंगे बॉय के साथ कोलैब करते हुए दिख रहे हैं। यूट्यूब पर ट्रेंडिंग चैनल्स में से एक जमजम इलेक्ट्रानिक्स ट्रेडिंग के दुबई स्थित फेमस शॉप में तेंगे-तेंगे बॉय और चाहत फतेह अली खान उनके फेमस गाने बदो-बदी को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान तेंगे-तेंगे बॉय को बदो-बदी गाना सिखाते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Video: फोन छीना, कुर्सी घसीटते हुए धक्का मारकर उठाया और कर दिया बाहर, प्रयागराज में कुछ इस तरह बदली गईं स्कूल की प्रिंसिपल

हो गया इनका जुगाड़! पीएम आवास योजना का पैसा आया नहीं कि पतियों को छोड़ अपने-अपने प्रेमियों के साथ भागी 11 महिलाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।